जोधपुर : पुलिस ने मारा फार्म हाउस पर छापा, जुआ खेलते हुए 17 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मंगलवार शाम सालावास ऑयल डिपो के निकट स्थित एक फार्म हाउस पर छापा मार 17 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। इनमें शहर के कई नामचीन जुआरी भी शामिल है। पुलिस ने इन लोगों के पास से 1.64 लाख रुपए बरामद किए है। साथ ही चार लक्जरी वाहन भी जब्त किए गए है।
पुलिस के अनुसार आज सूचना मिली की सालावास ऑयल डिपो के निकट स्थित रमजान उर्फ जेनिया के फार्म हाउस पर जुआ चल रहा है। बोरानाडा पुलिस थाने की टीम ने इस सूचना के आधार पर फार्म हाउस पर छापा मारा। छापा मारते ही फार्म हाउस में अफरा-तफरी मच गई। वहां जुआ खेल रहे सभी लोग अपने ताश के पत्ते व नगदी वहीं छोड़ भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को घेरकर पकड़ लिया। इनके पास से कुल 1.64 लाख रुपए नगद बरामद किए गए।पकड़े गए लोगों में अब्दुल हमीद, संजय जाट, अयुब, रघुवीर साद, इरफान, शेर मोहम्मद, महूमद बैली, अब्दुल रहमान, मोहम्मद युनूस, राजू खान, फारुख खान, आसिफ अली, मोहम्मद असलम, रवि अग्रवाल, जहूर हुसैन, इरफान खान व मोहम्मद इमरान शामिल है। पुलिस का कहना है कि ये सभी आदतन जुआरी है और शहर से बाहर जाकर जुआ खेलते है। इनके जुआ में लाखों रुपए दांव पर लगते है।