पाकिस्तान : यूट्यूबर लड़की से हुई खुलेआम बदसलूकी में सभी 155 आरोपी हुए रिहा

14 अगस्त पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता हैं और इस ऐतिहासिक दिन मीनार-ए-पाकिस्तान स्थित आजाद चौक पर एक यूट्यूबर लड़की से खुलेआम बदसलूकी की गई थी जिस घटना ने पूरे देश को शर्मसार किया। इस मामले में सार्वजनिक यौन शोषण मामले में स्थानीय पुलिस ने 155 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। लेकिन अब इन सभी को रिहा कर दिया गया हैं। पुलिस ने इन्हें रिहा करने की वजह बताएं की लड़की और उसके साथ मौजूद टीम के सदस्यों ने पहचान परेड के दौरान उनकी पहचान नहीं की। यह परेड कैंप जेल लाहौर में हुई। पहचाने गए लोगों को 9 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जिसमें लड़की को भीड़ द्वारा उछाले जाने और निर्वस्त्र करने जैसे अपराध होते दिखे थे। कई अपराधियों के चेहरे भी नजर आ रहे थे। इन्हीं के आधार पर गिरफ्तारियां की गई।

पुलिस ने जीपीएस और रेडियो फ्रीक्वेंसी डाटा के जरिए फेसिंग कर 28,000 लोगों की घटना के समय होने की पुष्टि की थी। इनमें से करीब 400 लोगों को संदिग्ध माना गया, लेकिन इनमें से भी 161 की गिरफ्तारी हो सकी। पीड़ित लड़की ने अपराधियों को पहचाना है। इसके बाद पुलिस ने पहचान परेड की निगरानी कर रहे न्यायिक मजिस्ट्रेट से कहा कि उन्हें बाकी 155 की जरूरत नहीं है। ऐसे में उन्हें रिहा करने का आदेश दिया गया।