अलवर : बच्चों को स्कूल ले जा रही वैन में लगी आग, ग्रामीणों ने बच्चों को उतारा, सभी सुरक्षित

शनिवार को अलवर में स्कूल वें में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही हैं सभी बच्चों को समय पर वैन से निकाल लिया गया और सभी सुरक्षित हैं।बच्चों को वैन घर से स्कूल लेकर जा रही थी बच्चों को वैन से सुरक्षित निकाल लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। सभी बच्चों को उसने बाहर निकाला ही था कि वैन जलने लगी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
मामला अलवर के राजगढ़-धमरेड मार्ग में गोविंदपुरा गांव का है। यहां कैला​श पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को घर से लेकर आ रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। ASI बनवारी लाल ने बताया कि मिनी वैन में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। वैन के आगे बोनट से धुआं निकलते देख चालक घबरा गया। आस पास के ग्रामीणों ने वैन से सवार बच्चों को उतारा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को नुकसान नहीं हुआ। थोड़ी देर में वैन से लपटें उठना शुरू हो गईं। चंद मिनटों में ही पूरी वैन ने आग पकड़ ली। बच्चे और ग्रामीण वैन को जलते हुए देखते रहे।