बीकानेर : शौच करने खेत में गई 13 वर्षीय नाबालिग से हुआ दुष्कर्म, दर्ज हुआ मामला

बीकानेर के छत्तरगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई जिसमें शौच करने खेत में गई 13 वर्षीय नाबालिग से एक युवक ने दुष्कर्म किया। इसपर पीडिता की मां ने तहरीर दी और पुलिस ने मामला दर्ज किया। पीडित बालिका की मां ने इसी चक के युवक जमील अहमद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
राजासर भाटियान में रहने वाला एक परिवार चक तीन डीएलएसएम दामोलाई में बरकती अली का खेत हिस्से में काश्त करता है। खेत काश्तकार की 13 साल की बेटी सोमवार को शाम पांच बजे स्कूल से लौटकर शौच करने के लिए खेत में गई थी। इस दौरान बरकत अली का बेटा जमील उसका पीछे पीछे पहुंच गया। उसने पीड़िता को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जमील पीडिता को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी मां को दी। मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को सारी घटना बताते हुए जमील के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया।