जोधपुर में कोरोना ने किया बड़ा धमाका, एक ही दिन में मिले 1265 नए संक्रमित, तीन की हुई मौत

कोरोना के आंकड़े लगातार धमाके कर रहे हैं जिसका असर आज जोधपुर में भी देखने को मिला जहां एक ही दिन में मिले 1265 नए संक्रमित आए और तीन की मौत हो गई। नए संक्रमितों की तुलना में करीब एक तिहाई यानि 430 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा सका। जोधपुर में इस समय 7,284 एक्टिव केस है। एक्टिव केस की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में नए मरीजों को संभालने के लिए अस्पतालों में बेड व वेंटिलेटर की कमी होने लगी है। अस्पतालों पर मरीजों का दबाव बहुत अधिक बढ़ गया है।
शहर में शनिवार को कोरोना के नए केस के सारे रिकॉर्ड टूट गए। एक साथ मिले 1265 संक्रमितों की संख्या में लोगों को हिलाकर रख दिया। जोधपुर में शुक्रवार को 1144 संक्रमित मिले थे। इससे पहले 20 नंवबर 2020 को सर्वाधिक 1,100 रोगी मिले थे। इसके साथ ही अप्रैल महीने के पहले सत्रह दिन में ही मरीजों की संख्या बढ़कर 9,134 तक जा पहुंची। जोधपुर में शुक्रवार को 16 संक्रमितों की मौतों ने लोगों को डरा कर रख दिया था। इससे पहले गत वर्ष 18 व 23 नवंबर को एक दिन की सर्वाधिक 15-15 मौतें हुई थी। अप्रैल के 17 दिनों में 57 मौतें हो चुकी हैं।राजस्थान में कोरोना : 9046 नए संक्रमित, 37 लोगों हुई मौत, आंकड़ा 4 लाख के पार

आज प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का पहला दिन था जो कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए लगाया गया हैं। लेकिन आज शनिवार को प्रदेश में कोरोना ने 9046 नए संक्रमितों के साथ भयावह स्थिति पैदा कर दी। राजस्थान में यह केस अब तक मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ ही प्रदेश में आज 37 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य में आज पॉजीटिविटी रेट 13.59% दर्ज हुई है। आज कुल 66,561 नमूने जांच के लिए गए, जिसमें से 9046 केस पॉजिटिव निकले, यानी हर 8वां नमूना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा राज्य में रिकवरी रेट भी 84.40% पर पहुंच गई। आज राज्य में कुल 2823 व्यक्ति ठीक हुए है। आज राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 59999 पर पहुंच गई। आज मिले केसों के बाद राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार गई। इस संख्या के साथ राजस्थान देश का 10वां ऐसा राज्य बन गया, जहां 4 लाख से ज्यादा संक्रमित केस आ चुके हैं।