आंकड़ों को देखकर लगता हैं कि कोरोना काबू में आ रहा हैं। जिले में गुरुवार को 111 नए मरीज सामने आए। इनमें से 138 मरीज स्वस्थ हुए, जबकि कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की मौत हुई। जिले में अब तक कोरोना के 33943 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 28576 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 5367 केस वर्तमान में एक्टिव है। जिले में कोरोना से अब तक 456 मौतें हो चुकी हैं। अब तक 281154 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। रिकवरी रेट 84.05 प्रतिशत पहुंच गई है।
बीते दिन हुई मौतों में 2 मौतें बांगड़ अस्पताल और एक जोधपुर के एमडीएम अस्पताल और एम्स में 1-1 माैत हुई। बांगड़ अस्पताल में 75-75 साल की दो वृद्धा की मौत हुई। जबकि जोधपुर के एमडीएम में जैतारण निवासी 70 वर्षीय वृद्ध और बगड़ी नगर निवासी 69 साल के वृद्ध की एम्स में मौत हुई।राजस्थान में सख्त लॉकडाउन का असर, एक महीने बाद हुई 100 से कम मौत, 3454 नए मामले
कोरोना पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया हैं जिसके परिणाम अब नजर आते दिखाई दे रहे हैं। राजस्थान में बीते 24 घंटों में 6% की दर से 3454 नए मामले सामने आए जबकि 10,396 मरीज स्वस्थ हुए जिसके साथ रिकवरी रेट 92% के नजदीक पहुंच गई। आलम यह रहा कि एक महीने बाद मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आया हैं। 26 अप्रैल को आखिरी बार मौतों का आंकड़ा 100 से कम आया था और बीते 24 घंटों में 85 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन पूरे प्रदेश में 56,702 लोगों के सैंपल जांचे गए, जिसमें से 3454 सैंपल पॉजिटिव निकले।