अलवर : बेकाबू कोरोना से हाल हुए बेहाल, 1101 नए संक्रमितों के साथ 27 की मौत, वेंटीलेटर पर 71 लोग

अलवर जिले में कोरोना से हाल बेहाल होते जा रहे हैं जहां हर दिन रिकॉर्ड मामलों के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं। बीते दिन गुरुवार की बात करें तो जिले में कुल 1101 नए संक्रमित मिले हैं और 27 लाेगाें की माैत भी हुई है। वर्तमान में 617 मरीज ऑक्सीजन सपाेर्ट पर हैं और 71 वेंटीलेटर पर चल रहे हैं। आइसोलेशन बैड पर 318 मरीज भर्ती हैं। हाेम आइसाेलेशन में रह रहे एक्टिव केस 9308 हैं। जिले में कुल 10448 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 123 माैत हाे चुकी हैं।

जिले में मिले कुल 1101 नए संक्रमितों में से सबसे ज्यादा अलवर शहर के 310 लाेग हैं। इसके अलावा बानसूर में 1, बहराेड़ में 4, भिवाड़ी में 138, खेड़ली में 67, किशनगढ़बास में 71, काेटकासिम में 67, लक्ष्मणगढ़ में 39, मालाखेड़ा में 91, मुंडावर में 65, राजगढ़ में 58, रामगढ़ में 25, रैणी में 20, थानागाजी में 57 और तिजारा में 88 नए संक्रमित सामने आए हैं।

राजस्थान में कोरोना : रिकॉर्ड 17,269 नए मरीज, 158 की मौत, मुख्यमंत्री गहलोत भी संक्रमित

राजस्थान में पिछले 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 17,269 पॉजिटिव केस मिल हैं, जो एक दिन में मिले संक्रमित केसों में सर्वाधिक है। वहीं, कोरोना से एक दिन में 158 मरीजों की मौत भी हुई। बीते दिन 10,964 मरीज ठीक होकर घर को गए। राज्य में बीते दिन सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। यहां 3602 मरीज मिले हैं और 32 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ सूबे के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी संक्रमित हो गए है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार राज्य में लगाए सशर्त लॉकडाउन को 3 मई से बढ़ाकर 15 मई तक कर सकती है। राजस्थान में संक्रमण बढ़ने के साथ रिकवरी रेट का ग्राफ भी धीरे-धीरे नीचे आ रहा है। बीते दिन राज्य की रिकवरी रेट गिरकर 70.11% पर पहुंच गई। उत्तराखण्ड के बाद राजस्थान ऐसा दूसरा ऐसा राज्य है, जहां सबसे कम रिकवरी रेट है। उत्तराखण्ड में रिकवरी रेट 68.80% है, जो देश में सबसे कम है।