अजमेर : युवाओं को नशे की आग में झोंक रहे अवैध हुक्का बार, पुलिस ने दबिश देकर पकडे 11 हुक्के और नशीले पदार्थ

वर्तमान समय में कई युवा नशे की आग में झोंके जा रहे हैं और इसका एक जरिया बन रहे हैं अवैध हुक्का बार। इस पर कारवाई करते हुए क्लाॅक टावर थाना पुलिस दल ने साेमवार काे केसरगंज इलाके में एक मकान में दबिश देकर अवैध हुक्का-बार का खुलासा किया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमावत के अनुसार हुक्का बार संचालक काे गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 11 हुक्के और नशीले पदार्थ के कई फ्लेवर भी बरामद हुए हैं।
थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि एसपी कुंवर राष्ट्रदीप और एडिशनल एसपी सुरेन्द्र सिंह भाटी के निर्देश पर सीओ मुकेश साेनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाबू माेहल्ला केसरगंज इलाके में मकान में दबिश देकर अवैध हुक्का बार पकड़ा है।आरोपी संचालक चटाई गंज केसरगंज निवासी यश जैन पुत्र माेहन जैन काे गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 11 हुक्के और नशीले पदार्थ कई फ्लेवर में बरामद किए गए। आरोपी युवाओं काे नशे की आग में झाेंक रहा था। आरोपी के खिलाफ राजस्थान धूम्रपान निषेध अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।