श्रीगंगानगर : एक बार फिर सौ से ऊपर रहा संक्रमितो का आंकड़ा, 3 की मौत

जिले में काेराेना राेगियाें की संख्या कम हाेने का नाम नहीं ले रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जयपुर से जारी किए जाने वाली स्टेट रिपाेर्ट में बुधवार काे प्रदेश में 4 ही जिले ऐसे रहे जिनमें 100 व इससे अधिक काेराेना पाॅजिटिव निकले। इनमें श्रीगंगानगर जिला भी शामिल है। बुधवार काे श्रीगंगानगर में 101 नए काेराेना पाॅजीटिव राेगी सामने आए। वहीं, 3 जनाें की माैत हाे गई। जबकि मंगलवार काे जिले में 20 राेगी ही नए सामने आए थे।
प्रदेश की राजधानी जयपुर में 241, अलवर में 121 एवं जाेधपुर में 100 राेगी मिले हैं। इन शहराें के मुकाबले श्रीगंगानगर बहुत छाेटा है, लेकिन काेराेना केसेज बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। रिपाेर्ट में 168 राेगी रिकवर बताए गए हैं। वहीं, अब भी 1527 जने एक्टिव हैं। कुल सैंपल कलेक्शन 1624 जनाें का हुआ है। हालांकि पिछले माह में शुरुआती दिनाें के मुकाबले जून माह में राेगियाें की संख्या बहुत कम है, लेकिन जिले में काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें काे मिलने का सिलसिला जारी है। यदि अब भी नहीं चेते ताे सरकार व प्रशासन से और अधिक सुविधाएं मिलना संभव नहीं हाेगा।