बच्चों की पढ़ाई को बनाए आसान और मजेदार इन टिप्स की मदद से

हर माँ-बाप को अपने बच्चों की पढाई की चिंता लगी रहती है और इसी वजह से वे स्कूल से आने के बाद भी घर पर अपने बच्चों को बड़े ध्यान से पढ़ाते हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि बच्चों का मन खेल और शरारतों में लगा रहता है, जो माता-पिता के लिए परेशानी का कारण बनता हैं। ऐसे में बच्चा पढाई में मन नहीं लगा पाता है और उसे कुछ समझ नहीं आता हैं। इसलिए माता-पिता को बच्चों को पढ़ाने से पहले खुद को तैयार करना जरूरी होता हैं, जिससे पढ़ाई को आसान और मजेदार बनाया जा सकें। तो आइये जानते हैं कुछ टिप्स जो माता-पिता का काम आसन करेंगे।

* खिलौनों से करवाएं किताबों की पढ़ाई

छोटे बच्चे को एक ही जगह पर बिठाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके लिए खिलौनों का सहारा लें। उन्हें कविताओं,कहानियों और वीडियों के जरिए चीजों की जानकारी दें। इस तरह खेल-खेल में वह बहुत कुछ सीख जाएंगे।

* नई-नई चीजें सीखाएं

उन्हें बातों-बातों में नई-नई जानकारियां दें। जब वह कोई सवाल करे तो तार्किक रूप से उनके जवाब देने की कोशिश करें, बात को अनसुना न करके उनकी जानकारी बढ़ाने में मदद करें।

* सोशल मीडिया से लें मदद

आज कल के मॉडर्न जमाने में इंटरनेट का फायदा भी उठाया जा सकता है। आप उनकी पढ़ाई की जानकारी आसानी से इंटरनेट के जरिए भी हासिल कर सकते हैं। इससे एंटरटेनमेंट और पढ़ाई दोनों एक साथ हो जाएंगे लेकिन आपको इसके लिए टाइम-टेबल बनाना पढेगा। ताकि बच्चा सारा दिन इसके पीछे न पड़ा रहे।

* डांट और प्यार का हो पूरा बैलेंस

प्यार और डांट का बैलेंस होना बहुत जरूरी है, न तो बच्चे को ज्यादा डांटना ठीक है और ज्यादा प्यार से भी बच्चे आपकी अनदेखी करना शुरू कर देंगे। बच्चों का मनमर्जी पर काबू पाने के लिए उन्हें प्यार से हैंडल करना बहुत जरूरी है।