घर पर आसानी से बनाए हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं कि भारतियों को भोजन में सब्जी के साथ किसी ना किसी अचार की जरूरत तो पड़ती ही हैं जो कि सब्जी के स्वाद को और भी बढ़ाने का काम करता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए स्पेशल हरी मिर्च का इंस्टेंट अचार बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे घर पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।

स्पाइसी कीमा मटर बनाएगा आपके खाने को लजीज #Recipe

इस तरह बनाए मसालेदार बैंगन, मिलेगा स्वाद का जायका #Recipe
आवश्यक सामग्री

हरी मिर्च - 250 ग्राम
सौंफ - 1 बड़ा चम्मच
धनिया - 1 बड़ा चम्मच
राई - 1 बड़ा चम्मच
मेथी - 1 छोटा चम्मच
हल्दी - 1/4 चम्मच
हींग - 1/4 चम्मच
आमचूर - 2 चम्मच
विनेगर - 1 बड़ा चम्मच
सरसों का तेल - 2 बड़े चम्मच
नमक - 1 बड़ा चम्मच बनाने की विधि

- मिर्च की डंठल काटकर उन्हें धोकर सुखा लें और फिर दो से तीन हिस्से कर लें।
- कढ़ाई में सौंफ, मेथी, राई और धनिया मिलाकर हल्का सा भून लें और इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- सारे मसाले मिर्च में मिला दें और इसके साथ ही हल्दी, आमचूर और नमक भी।
- एक बार फिर कढ़ाई में तेल गरम करें इसमें हींग डालें और सारी मिर्च मसाले के साथ तेल में डाल दें और ढक्कन बंद कर दें।
- गैस बंद कर दें और तीन-चार मिनट के लिए ढककर ही पकने दें।
- आंच से उतारकर ठंडा करें और सबसे बाद में विनेगर मिला दें।