तुलसी का पौधा आखिर क्यों हैं इतना जरूरी, आइये जानें

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का महत्व बहुत है। इसे पवित्र और लाभकारी बताया गया है। तुलसी का पौधा अधिकतर हिंदू घरों में लगा होता है। सुबह और शाम को तुलसी के पौधे की अराधना की जाती है। तुलसी के पौधे से कई आध्यात्मिक बातें जुड़ी हैं। पुराणों में तुलसी की धार्मिक कथाओं जिक्र है तो धार्मिक रूप से तुलसी से जुड़ी बहुत सी मान्यताएं भी हैं। इसी के साथ यह पौधा वैज्ञानिक तौर पर भी फायदेमंद है। तुलसी का पौधा हर घर में सदियों से लगता आ रहा है साथ ही छोटे-बड़े जितने भी धार्मिक आयोजन होते हैं घर में उस दौरान तुलसी के पौधे की विशेष रूप से पूजा की जाती है।

तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व

भूत-प्रेत में विश्वास करने वाले लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि घर में तुलसी का पौधा होने से इस तरह की बाधाएं जीवन में नहीं आएंगी। तुलसी के होने से भूत-प्रेत जैसे नकारात्मक प्रभाव आप पर नहीं पड़ेंगे। हिंदू धर्म में तुसली को पवित्र व धार्मिक पौधा माना जाता है।

तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ धार्मिक नियम भी हैं। तुलसी की पत्तियां कुछ खास दिनों में नहीं तोड़नी चाहिए। चंद्रग्रहण, एकादशी और रविवार के दिन तुलसी की पत्तियां न तोड़ें। सूर्यास्त के बाद भी तुलसी की पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।माना जाता है कि भगवान कृष्ण के भोग में और सत्यनारायण की कथा के प्रसाद में तुलसी की पत्ती जरूर रखनी चाहिए। ऐसा नहीं करने से प्रसाद पूरा नहीं माना जाता।घर में तुलसी का पौधा होना शुभ होता है। इसके सामने रोज शाम को दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि‍ आती है।मान्यता है कि तुलसी होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती।

तुलसी के पौधे का वैज्ञानिक महत्व

नियमित रूप से तुलसी के पौधे के पत्ते खाने से ऊर्जा का प्रवाह शरीर में नियंत्रित होता है साथ में इंसान की उम्र भी बढ़ती है। एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीबायोटिक गुण तुलसी के पौधे में पाए जाते हैं। ये गुण शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। घर का वातावरण भी तुलसी के पौधे के होने से शुद्ध रहता है। तुलसी कारगर होती है संक्रामक रोगों को दूर करने में।

तुलसी और वास्तु शास्‍त्र

वास्तु संबंधी दोष उन घरों में नहीं होते हैं जिन घरों में तुलसी का पौधा होता है। घर के उत्तर और पूर्व कोने में तुलसी के पौधे को लगाना शुभ माना गया है। घर के दक्षिणी हिस्से में तुलसी के पौधे को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में दोष उत्पन्न होते हैं। मान्यता है कि दांतों से तुलसी के पत्तों को चबाना नहीं चाहिए बल्कि एक बार मंे ही इसे निगल लें। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण बताया गया है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि पारा तुलसी के पत्तों में पाया जाता है जिसे चबाने से वह खराब हो जाता है।