हम साथ साथ ने सिखाये साथ खाना खाने के तरीके

आपको हम साथ साथ है फिल्म तो याद होगी ही इस फिल्म मे परिवार के साथ रहना साथ खाना खाना और सारे सुखदुख बाटने के बारे मे सिखाया गया था। इस फिल्म के दौरान आपसी सम्बन्धो के बीच उतार चढ़ाव के होते भी एक दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान को दर्शाया गया था उसी तरह इंसान का भी यही कर्तव्य है उसे अपने परिवार के प्रति समय निकालना चाहिए। भारतीय संस्कृति का मतलब ही एक साथ रहना। भारतीय संस्कृति मे पहले लोग जमीन पर बैठकर आलती पालती करके खाना खाते थे। लेकिन आजकल समय के बदलाव से इस तरह से खाना खाने के तरीके मे बदलाव आ गया है। इसकी जगह डाइनिंग टेबल ने ले ली है। इसमें सभी लोग कुर्सी और टेबल ऊपर बैठकर खाना खाते है। लेकिन इस खाना खाने के कुछ नियम होते है। तो आइये जानते इसके नियम के बारे मे.......

1. खाना खाने से पहले सभी का इन्तेजार देखे की सब आये है की नहीं। सभी एक साथ खाना खाये।

2. किसी एक का खाना हो जाये तो उसे सभी के खाना खा लेने का इंतजार करना होता है। और उससे पहले नहीं उठना नहीं होता है।

3. खाना हो जाने के बाद अपनी कुर्सी को बंद करके उठे।

4. खाना कहते समय मुहं से आवाज़ न निकाले। मुहं बंद करके अच्छे से खाना खाये।

5. खाना हो जाने पर सभी को धन्यवाद दे, और हसंते हुए अपने स्थान पर से उठे।

6. खाना कहते समय मोबाइल का प्रयोग न करे, इस समय को सिर्फ अपने परिवार को दे।