अब अनार छीलना होगा आसान, आजमाए ये आसान तरीका

अनार खाना सब को खूब पसंद होता है, लेकिन ज्‍यादात्तर लोग अनार खाने से सिर्फ इसल‍िए परहेज करते हैं क्‍योंकि इसे छीलने में खूब मेहनत करनी अनार में फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन के जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अक्सर अनार को छीलने के नाम पर आलस में आकर हम इसे खाने का इरादा ही छोड़ देते हैं। तो हम आपको बताते हैं अनार छीलने के आसान

अनार छीलने का पहला तरीका

- अनार को चॉपिंग बोर्ड पर रखकर ही काटें क्योंकि अनार का रस आपके कपड़े ख़राब क्र सकता है।

- सबसे पहले अनार को उसके ऊपरी भाग से काटें। अब इसे अलग कर दें। अब आपको अनार कोन शेप में दिखेगा।

- अब आपको ध्यान से अनार के अंदर सफेद परत को देखना है । बस इन्हीं परतों से अनार को कटाना शुरू करें। अब अनार के दानें अलग कर लें। यह बेहद आसान होगा।

अनार छीलने का दूसरा तरीका

- अनार को बीच में से न काटकर आड़ा करके या उसकी सफेद परत से काटें और दो हिस्सों में बांट लें।

- अब अनार का ऊपरी भाग और साथ ही साथ निचला भाग काटकर अलग कर दें। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि अनार के ज्यादा बीज बाहर न आएं।

- अब अंगूठे से दबाव बनाते हुए अनार को दो भागों में बांट लें। अब अलग करके उसके सारे बीज निकाल लें।