दुनिया के सबसे ठंडे ठिकाने है यह, जानकर ही छूट जाएगी कंपकपी

हवा में जरा सी ठंडक आती है हम उफ़ सर्दी,हाय सर्दी करने लगते हैं। रजाई से निकलने का नाम नहीं लेते। सर्दी किसे कहते हैं यह तो तब पता चलेगा जब आप कभी दुनिया के इन ठंडे ठिकानों पर जाएंगे।

ओयम्याकोन, रूस


दुनिया का सबसे ठंडा शहर है ओयम्याकोन। यहां हमेशा बर्फ जमी रहती है। वर्ष 1924 में रूसी वैज्ञानिक सर्गी ने यहां का तापमान माइनस 71.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यहां का वातावरण इंसानी रहन-सहन के लिए बेहद प्रतिकूल है। इसी वजह से यहां नाम मात्र के लोग रहते हैं।

अलास्का

यूनाइटेड स्टेट्स के सुदूर उत्तर में स्थित यह शहर जो उत्तरी ध्रुव से मात्र 1300 मील दक्षिण की ओर है और आर्टिक सर्किल से 320 मील उत्तर की ओर है। तेज और ठंडी हवाओं के कारण यहां रहने वाले लोग ना के बराबर हैं। यहां सूरज नवंबर के अंत में डूबता है जनवरी के अंत तक उगता ही नहीं है।

वोस्टोक स्टेशन

दरअसल ये अंटार्टिका का रिसर्च स्टेशन है। यहां का सबसे ठंडा महीना अगस्त का होता है तब यहां माइनस 89.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गिर जाता है। यहां की एक दिलचस्प बात यह है कि दुनिया में सबसे ज्यादा समय तक सूरज यहां नजर आता है।

स्नेक,युकोन, कनाडा

दुनिया के सबसे ठंडे गांव की सूची में नाम आता है युकोन का। स्नेक, कनाडा के यूकॉन प्रांत अलास्का हाईवे के किनारे स्थित है। इस गांव में जनवरी सबसे ठंडा महीना होता है

ईसमिटटे

जर्मन भाषा में ईसमिटटे का अर्थ आइस सेंटर है। यहां सबसे कम तापमान माइनस 64.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। सबसे गर्म दिनों में जुलाई के महीने में यहां माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।