अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर हैं मंगोलिया, पर्यटकों को आकर्षित करती हैं ये जगहें

मध्य एशिया में बसा हुआ देश किसी समय पूरे एशिया की सत्ता में महत्वपूर्ण स्थान रखता था। यहीं से भारत समेत दक्षिणी एशिया में सत्ता हथियाने के लिए प्रयास शुरू हुए। स्टेपीज के मैदानों में भागते हुए घोड़े, शिकारी बाज, मंगोलियन ऊंट इस देश की तस्वीर बनाते है। चंगेज खान के इस देश में टेक्नोलॉजी अभी भी ज्यादा नहीं पहुंच पायी है लेकिन यह देश अपने प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के कारण पर्यटकों को आकर्षित करता है आइये जानते हैं मंगोलिया (Mangolia) की कुछ प्रमुख जगहों के बारे में...

- काराकोरम अरकान वैली में बसा यह शहर प्रकृति के अद्भुत नज़ारे पेश करता है। यह कभी मंगोलो की राजधानी हुआ करता था। यहां कई बौद्ध स्तूप भी है।

- तेरेल्ज नेशनल पार्क

मंगोलिया की राजधानी उलान बटर से उत्तर में स्थित यह पार्क पाइन के पेड़ों से भरा पड़ा है। यहां आप स्टेपीज चरवाहों के बसेरे देख सकते हैं।यहां कई गरम पानी के प्राकृतिक झरने भी हैं। यहाँ की खागीं खार झील भी देखने लायक है।

- खोवसगोल झील

यह मंगोलिया की दूसरी सबसे बड़ी झील है। यहां के पानी मे कई औषधीय गुण बताए जाते हैं। यहां रूस की सीमा भी लगती हुई है।

- ओरखों वैली

स्टेपीज के हरे भरे ये मैदान कभी एशिया और यूरोप की सत्ता में बहुत दखल रखा करते थे। चंगेज खान और कुबलाई खान यहीं पले बड़े और एशिया की राजनीति को प्रभावित किया। यूनेस्को द्वारा इस जगह को विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया है। यहां स्थित बौद्ध स्तूप बहुत ही शांति देने वाले हैं।

- ओलगी

अल्ताई की ऊंची चोटी देखनी हो तो यह जगह सबसे उपयुक्त है। यहां चारों और के सुंदर दृश्यों को आप अपने कैमरे में कैद किये बिना नही रह पाएंगे। यहां तुर्क स्टैंडिंग स्टोन लगभग 12000 साल पुराने हैं। यहां साल में एक बार सितम्बर में बाज महोत्सव होता है।