ये प्रसिद्द मंदिर दिलाते हैं भगवान शिव के जीवंत होने का अहसास

भारत में मंदिरों की महत्ता से शायद ही कोई अछूता हो। भारत के कोने-कोने में मंदिरों का वास हैं और उन मंदिरों के प्रति भक्तगणों की आस्था भी जुडी हुई हैं। जैसा कि अभी सावन का महीना चल रहा हैं तो हर तरफ भगवान शिव की ही बात की जा रही हैं और भोले बाबा के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई हैं। इसलिए सावन के इस पवित्र महीने को देखते हुए आज हम भी आपको लेकर जा रहे हैं देश के कुछ प्रसिद्द शिव मंदिर, जहाँ का अहसास कुछ इस तरह का होता है जैसे भगवान शिव स्वयं प्रकट हुए हों। तो आइये जानते हैं कुछ शिव मंदिरों के बारे में, जो कि पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है।

* काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, उत्तर प्रदेश

अमरनाथ गुफा, जम्मू कशमीर अमरनाथ गुफा भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। अमरनाथ को तीर्थों का तीर्थ कहा जाता है क्यों कि यहीं पर भगवान शिव ने माँ पार्वती को अमरत्व का रहस्य बताया था। यहाँ की प्रमुख विशेषता पवित्र गुफा में बर्फ से प्राकृतिक शिवलिंग का निर्मित होना है। प्राकृतिक हिम से निर्मित होने के कारण इसे स्वयंभू हिमानी शिवलिंग भी कहते हैं।

* लिंगराज मंदिर, ओडीसा


लिंगराज मंदिर भारत के ओडिशा प्रांत की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है। यह इस शहर के प्राचीनतम मंदिरों में से एक है। धार्मिक कथा है कि लिट्टी तथा वसा नाम के दो भयंकर राक्षसों का वध देवी पार्वती ने यहीं पर किया था। संग्राम के बाद उन्हें प्यास लगी, तो शिवजी ने कूप बनाकर सभी पवित्र नदियों को योगदान के लिए बुलाया। यहीं पर बिन्दूसागर सरोवर है तथा उसके निकट ही लिंगराज का विशालकाय मन्दिर है।

* मुरुदेश्वर शिव मंदिर, कर्नाटक

यह हिन्दू भगवान शिव के एक नाम पर पड़ा है। यहां विश्व में भगवान की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति स्थित है। यह मंदिर अरब सागर के तट पर स्थित है और मेंगलोर से 165 किलो मीटर दूर अरब सागर के बहुत ही सुन्दर एवं शांत तट के किनारे बना हुआ है।

* रामेश्वरम, तमिल नाडु


रामेश्वरम हिंदुओं का एक पवित्र तीर्थ है। यह तमिल नाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह तीर्थ हिन्दुओं के चार धामों में से एक है। इसके अलावा यहां स्थापित शिवलिंग बारह द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। भारत के उत्तर मे काशी की जो मान्यता है, वही दक्षिण में रामेश्वरम् की है।