सर्दियों के दिनों में घूमें नार्थ ईस्ट की इन 5 जगहों पर, बार-बार करेगा जाने का मन

सिक्किम, असम ,मेघालय ,त्रिपुरा ,अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम भारत के नार्थ ईस्टर्न राज्यों में आते हैं। अगर आपको नेचुरल ग्रीनरी और पहाड़ पसंद हैं तो इस बार छुट्टियों में आप भारत के नार्थ ईस्टर्न पार्ट को विजिट कीजिये। इन सात राज्यों में कई ऐसी जगह हैं जहां आप बार-बार जाना चाहेंगे। हाइवे के साथ-साथ बहती नदियां, घुमावदार पहाड़ और आपके साथ चलते बादलों को देखना आपके मन को मोह लेगा। नवंबर से मई का टाइम नार्थ ईस्टर्न स्टेट्स घूमने के लिए बेहतर है क्योंकि इस अंतराल में आपको न ज्यादा गर्मी मिलेगी न ही ज्यादा बारिश। कोलकाता से नार्थ ईस्ट का लगभग हर बड़ा शहर फ्लाइट से कनेक्टेड है। आइये जानते हैं नार्थ ईस्ट की कुछ चुनिन्दा खूबसूरत जगहों के बारे में...

काजीरंगा नेशनल पार्क

असम में बना हुआ यह नेशनल पार्क एक सींग वाले राइनो के लिए बहुत फेमस है। यहाँ पहुँचने के लिए आप गुवाहाटी या जोरहाट से डायरेक्ट फ्लाइट ले सकते हैं। यहाँ घूमने के लिए नवंबर फरवरी और अप्रैल बेस्ट टाइम है।

तवांग मोनेस्ट्री

अरुणाचल प्रदेश में बौद्ध भिक्षुओं का यह एक पवित्र स्थान है। तवांग नदी के किनारे लगभग दस हजार फीट की ऊंचाई पर बनी यही मोनेस्ट्री बहुत ही शांती और खूबसूरती लिए हुए है। चांदनी रात में यहाँ आसमान को निहारते रहना एक अलग ही एक्सपीरीेएंस है। यहाँ के लिए असम के तेजपुर से डायरेक्ट फ्लाइट है।

नाथू ला पास

भारत और सिक्किम के बॉर्डर से लगता हुआ यह पास ट्रैकिंग के लिए भी बहुत ही अच्छी लोकेशन है। ज्यादा ऊंचाई पर होने और बर्फ़बारी होते रहने के कारण यहाँ जाने से पहले मौसम के बारे में अच्छी तरह से जानकारी ले लें।यहाँ जाने के लिए आपको ऑथोरिटीज से परमिट लेना पड़ेगा।गंगटोक से आपको यहाँ के लिए कई टैक्सी मिल जाएँगी।

चेरापूंजी

दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगह चेरापूंजी अपनी नेचुरल खूबसूरती के लिए भी उतना ही फेमस है,यहाँ आपको लिविंग रुट ब्रिज भी देखने को मिलेंगे जो लोकल लोगो के इंजीनियरिंग जीनियस का बेहतरीन नमूना हैं। यहाँ पानी के किनारे कैंपिंग भी की जाती है। अक्टूबर से मई का टाइम यहाँ घूमने के लिए बेहतर रहेगा।

दाम्पा टाइगर रिजर्व

मिजोरम में यह लगभग साढे पांच सौ वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। आइजोल से यहाँ पहुँचने के लिए कई साधन आपको मिल जायेंगे। नवंबर से मई का टाइम यहाँ घूमने के लिए सूटेबल है।