प्रकृति के खूबसूरत नजारों का मजा ले सकते हैं दिल्लीवासी, इन 5 जगहों पर महसूस करेंगे तरोताजा

कोरोना के इस समय में सभी को अपनी जिंदगी में बदलाव की जरूरत हैं ताकि तनाव से आजादी पाई जा सकें। जी हाँ, कोरोना के चलते घर में कैद रहने के बाद सभी अपने जीवन मे बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने का प्लान बनाने की सोच रहे हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको दिल्ली से सटी हुई कुछ बेहतरीन जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं दिल्लीवासी घूमने का प्लान बना सकते हैं। ये जगहें प्रकृति का असली नजारा प्रदर्शित करती हैं। इन जगहों पर आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

सिलिसढ़ झील

आप राजस्थान के अलवर स्थित सिलिसढ़ झील जा सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको थोड़ी दूरी तय करनी होगी। इस स्थान पर आप नौकाविहार के साथ,स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वाॅटर जॉर्बिंग का भी मजा ले सकते हैं। यह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। दरअसल, अलवर अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है। आती हुई हल्की ठंड के बीच यहां आना आपको बहुत ही अनूठा अहसास देगा। यहां के खूबसूरत नजारे आप भूल नहीं पाएंगे।

दमदमा लेक

अगर आप परिवार के साथ पिकनिक की सोच रहे हैं तो दिल्ली से सटी हुई दमदमा लेक जा सकते हैं। यहां आप अपना अच्छा समय परिवार के साथ बिता सकते है। ये झील दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर है। यहां आप नौका विहार का भी लुफ्त उठा सकते है। इसे दमदमा लेक के नाम से भी जाना जाता है। यह एक सस्ती और बेहतरीन ट्रिप साबित होगी।

नैनी लेक

आप दिल्ली के नैनी लेक घूमकर खुद को तरोताजा कर सकते हैं। यहां कम खर्च में आप अच्छा लुफ्त उठा सकते हैं। नैनी लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में है। अगर आप दिल्ली या नोएडा में रहते हैं तो महज सौ रुपए में यहां पहुंच जाएंगे। यहां पूरे दिन रुकने और खाने-पीने का खर्च 500 होगा। लेक के खुलने का समय सुबह दस बजे से शाम पांच तक है। यहां के रमणीय नजारों के बीच आपको सुकून मिलेगा। फैमिली के साथ जा रहे हैं तो भी यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है।

ओखला पक्षी विहार

दिल्ली में ही ओखला पक्षी विहार है। यहां 300 सौ प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाएं जाते हैं। यह स्थान दिल्ली और नोएड़ा के बॉर्डर पर है। यहां आपको दूर-दराज से आएं प्रवासी पक्षी भी नजर आएंगे। इसके अलावा कुदरती नजारों के बीच बहुत ही अच्छा अनुभव होगा।

सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान

आपको प्रकृति और पक्षियों के बीच जाना पसंद है तो सुल्तानपुर स्थित राष्ट्रीय उद्यान घूम सकते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह सबसे सही जगह है। करीब सौ साल से यह स्थान पक्षियों और झील की खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते आ रहा है। यहां विदेश से आने वाले पक्षी सितंबर महीने से आने शुरू हो जाते हैं और मार्च तक झील और वहां के आस-पास के जगहों पर आराम करते है। यहां करीब 250 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दिल्ली से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है जहां आप एक दिन में ही जाकर आ सकते हैं।