World Asthma Day 2022: अस्थमा के मरीज करे इन फल-सब्जियों का सेवन, मिलेगा आराम

हर साल मई के पहले मंगलवार को 'वर्ल्ड अस्थमा डे' (World Asthma Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सांस या फेफड़ों की बीमारी अस्थमा के बारे में जागरूकता फैलाना है। हर साल इस दिवस की थीम अलग-अलग होती है। इस साल यानी 2022 में वर्ल्ड अस्थमा डे की थीम (World Asthma Day 2022 Theme) है 'क्लोजिंग गैप इन अस्थमा केयर' (Closing Gaps in Asthma Care)।

देशभर में अस्थमा एक आम बीमारी बन गया है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर वर्ग इसकी चपेट में आ रहा है। इससे ग्रसित लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। इसके कारण खांसी, सांस फूलना, सीने में दर्द होना जैसी कई परेशानियां होने लगती हैं। चिकित्सा उपचार के दौरान इसमें इनहेलर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, कई फल और सब्जियां ऐसी भी हैं जो अस्थमा के लक्षणों को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

शिमला मिर्च/बीटा-कैरोटीन

शिमला मिर्च एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन-सी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स के गुणों से भरपूर होते हैं। जो आपकी अच्छी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अनार

यह फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-के और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता हैं। जो कोशिका क्षति को रोकने में मदद करता है।

हरी बींस

हरी बींस विटामिन ए-सी-के, फोलिक एसिड, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होती हैं। यह मजबूत, स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने और फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। हरी बींस में मौजूद विटामिन-बी भी डिप्रेशन को कम करने में आपकी मदद कर सकते है।

संतरा

संतरे को सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है. संतरे में विटामिन सी (Vitamin C) की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसलिये इसे खाने से एम्‍युनिटी बूस्‍ट होती है. साथ ही संतरे विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।

एवोकाडो

एवोकाडो स्वस्थ वसा और फाइबर, मैग्नीशियम, बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, फोलेट से भरपूर होते हैं। यह श्वसन रोगों को रोकने में मदद करते है।

अदरक

अदरक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह तनाव को रोकने और शरीर के डीएनए को नुकसान पहुंचाने से रोकने में आपकी मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और फेफड़ों के रोग जैसी कई बीमारियों से लड़ने में भी आपकी मदद करता हैं।

पालक

इस सुपर फूड में प्रोटीन, आयरन, विटामिन, मिनरल, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन-के, फाइबर, फास्फोरस, थायमिन और विटामिन-ई होता हैं। यह त्वचा, बालों और हड्डियों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह अस्थमा के लक्षणों को कम करने में भी आपकी मदद करता है।

टमाटर का रस

यह विटामिन-सी विटामिन-बी और पोटेशियम से भरपूर होता हैं। लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण, यह हृदय रोगों और कुछ प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

सेब

सेब फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर होते है। यह वजन कम करने और आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते है। सेब मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर जैसी कई पुरानी बीमारियों को रोकने में भी मदद करता हैं।