Summer Special : गर्मियों में पेट की समस्याओं से राहत दिलाएगी लो FODMAP डाइट, जानें इसके बारे में

गर्मियों के मौसम में देखा जाता है कि लोगों को पेट फूलने और कब्ज से जुड़ी समस्याओं का बार-बार सामना करना पड़ता हैं। इसलिए गर्मियों के दिनों में अपने खानपान पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी होता हैं। अकसर लोग गर्मियों के कुछ ऐसे आहार का सेवन अधिक करते हुए पाए जाते हैं जिन्हें खास प्रकार के कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र के कामकाज में रुकावट पैदा करते हैं। ऐसे आहार को FODMAP श्रेणी में रखा जाता है। हाई FODMAP आहार समस्या का कारण बनते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौनसे आहार आपके लिए उचित रहते हैं।

Low FODMAP diet में क्या-क्या है शामिल?

- सब्जियां में: सलाद, गाजर, ककड़ी, सौंफ, बैंगन, ब्रोकोली, तोरी, हरी बीन्स और बेबी पालक खाएं।
- फलों में: स्ट्रॉबेरी, अनानास, अंगूर, संतरा और कीवीफ्रूट खाएं।
- प्रोटीन: चिकन, बीफ, टर्की, कोल्ड कट्स, टोफू और अंडे लें।
- सी फूड्स: केकड़ा, झींगा मछली, टूना और झींगा खा सकते हैं।

- फैट में: तेल, कद्दू के बीज, मक्खन, मूंगफली, बादाम का तेल।
- स्टार्च और अनाज में : आलू, स्टार्च मुक्त रोटी, क्विनोआ, ब्राउन चावल, टॉर्टिला चिप्स और पॉपकॉर्न को खाने में करें शामिल।

इन High FODMAP खाद्य पदार्थों से बचें

- सब्जियां में: लहसुन, प्याज, मशरूम और सेम को खाने से बचें।
- फलों में : ब्लैकबेरी, तरबूज, आड़ू, खजूर और एवोकाडो न खाएं।
- मीट में : सॉसेज, ब्रेडेड मीट, बैटर मीट, और मीट में लहसुन या प्याज आधारित सॉस आदि को खाने से बचें।
- मछली: ब्रेडेड मछली, प्याज और लहसुन आधारित सॉस वाले मछली खाने से बचें।
- फैट: बादाम, काजू, पिस्ता और एवोकैडो खाने से बचें।