ब्रेन स्ट्रोक बन सकता हैं आपकी मौत का कारण, समय रहते लक्षणों को जान बरतें सावधानी

आजकल की बिगडती दिनचर्या और व्यस्ततम जीवनशैली ने व्यक्ति को बिमारियों से घेर लिया हैं। इसका असर ब्रेन पर भी होने लगा हैं और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता ही जा रहा हैं। दरअसल, ब्रेन स्ट्रोक की समस्या दिमाग के किसी हिस्से में खून की कमी होने से होती हैं। देखा गया हैं कि महिलाओं के अपेक्षा पुरुषों में इसका खतरा ज्यादा होता है। यह जानलेवा साबित हो सकता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर उचित सावधानी बरती जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

ब्रेन स्ट्रोक के लक्षण

- सिर में तेज दर्द
- हाथों और पैरों में कमजोरी महसूस होना
- देखने में परेशानी होना
- बोलने में दिक्कत होना
- लगातार चक्कर आना
- चलने-फिरने में परेशानी

ब्रेन स्ट्रोक में सावधानियां

शराब से दूरी

शराब का ज्यादा सेवन करने वाले लोगों में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में स्ट्रोक की समस्या से बचने के लिए शराब से दूरी बहुत जरूरी है। शराब के कारण आपका रक्तचाप बढ़ता है जिसकी वजह से आप ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो सकते है।

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें

ब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए आपको अपने ब्लड प्रेशर पर हमेशा नजर बनाए रखना चाहिए। ब्लड प्रेशर का लेवल कम होने पर आसानी से स्ट्रोक की समस्या से बचा जा सकता है। ऐसे में आपको उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए, जिसके कारण रक्तचाप बढ़ सकता है। इसके साथ ही आपको नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए और तनावमुक्त रहना चाहिए।

वजन पर नियंत्रण

कई मामलों में यह देखा गया है कि जिन लोगों का वजन बढ़ा होता है, उन्हें स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप हमेशा वजन को नियंत्रित रखें, जिससे आपको स्ट्रोक की समस्या न हो।