क्या दिखाई दे रही हैं पेट के आसपास सूजन, कहीं आपको ये गंभीर बीमारियां तो नहीं

देखा जा रहा हैं कि आजकल के खराब खान-पान और तनावपूर्ण जीवनशैली की वजह से शरीर की अंदरूनी सेहत खराब होती जा रही हैं। इसका सबसे पहला असर पेट पर नजर आता हैं। अक्सर पेट के आसपास सूजन आने लगती हैं जिसे लोग गैस, ब्‍लोटिंग या फिर बैली फैट समझकर नजरअंदाज करने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते है की पेट के पास होने वाली ये सूजन कई बीमारियों की ओर इशारा भी करती हैं। खासतौर से मोटे लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको पेट या पेट के आसपास सूजन की वजह के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जानना आपके लिए बहुत जरूरी हैं।

आंतों में गड़बड़ी

यदि आप पिछले कई दिनों से पेट में सूजन या पेट का फूला हुआ महससू कर रहे हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह समस्या आपकी आंतों में गड़बड़ी के कारण हो सकती है। ऐसी स्थिति में, आप मिचली, उल्टी, कब्ज आदि से भी पीड़ित हो सकते हैं। यदि समस्या का इलाज ठीक से नहीं किया जाता है, तो आंतों के ट्यूमर का भी खतरा होता है। इसलिए इस समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्‍टर से जांच करवाएं।

पेट का कैंसर

कैंसर का पता लगाना हमेशा से मुश्किल रहा है और आम व्यक्ति के लिए पेट के कैंसर के लक्षणों का पता लगाना बेहद मुश्किल है। दरअसल, पेट के कैंसर के लक्षण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन मतली, उल्टी, वजन घटने, संक्रमण जैसी कई स्थितियां पेट के कैंसर के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ, पेट में सूजन भी पेट के कैंसर का संकेत है।

पैंक्रिएटिक कैंसर या अग्नाश्य का कैंसर

यदि आपको लगता है कि आपका वजन कई दिनों से लगातार कम हो रहा है और आपकी भूख भी कम हो रही है। वहीं, इसके अलावा आपके पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द है, तो आपके अग्न्याशय में कुछ समस्या है। जी हां, अग्न्याशय यानि पेनक्रियाज में असुविधा पेट पर सूजन का कारण बन सकती है। इसलिए, यदि आपको ऐसा कुछ महसूस होता है, तो आपको तुरंत एक डॉक्टर को दिखाना चाहिए ताकि आप किसी भी गंभीर स्थिति से बच सकें।

लिवर फेल्‍योर

पेट पर सूजन कभी-कभी लिवर की किसी प्रकार की समस्या का संकेत हो सकती है। जी हां, वास्तव में लिवर में वसा जमा होने से पेट पर सूजन हो सकती है, जिसके कारण पेट फूला हुआ महसूस होता है और जल्दी ठीक होने का नाम नहीं लेता। लिवर डिस्‍फ्यूज़न का कारण शराब का सेवन, हेपेटाइटिस, दवाओं के दुष्प्रभाव आदि हो स