रात में खाली पेट सोना हो सकता है खतरनाक, भुगतने पड़ेंगे ये 3 नुकसान

अक्सर देखा जाता हैं कि कई लोग अपने खानपान को लेकर बहुत लापरवाही बरतते हैं। खानपान का सही समय निर्धारित नहीं कर पाते हैं। खासतौर से रात का भोजन अधिकतर नहीं करते हैं जो कि उनके लिए कई समस्याएं खड़ी कर सकता हैं। जी हां, रात के समय खाली पेट सोने से आपको शारीरिक समस्याएं और बीमारियां हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी परेशानियों में बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपको रूबरू होना पड़ता हैं अगर आप रात के समय खाली पेट सोते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

बढ़ सकता है आपका स्ट्रेस

अगर आप रात में अक्सर भूखे पेट सो जाते हैं, तो ये आपके मस्तिष्क के तनाव यानी स्ट्रेस को बढ़ा सकता है। स्ट्रेस के कारण आपको रात में नींद न आने या गहरी नींद न सो पाने की समस्या हो सकती है। रोजाना रात में 7 से 9 घंटे की नींद जरूरी है। शरीर में पर्याप्त ग्लूकोज की कमी होने पर आपका मस्तिष्क स्ट्रेस हार्मोन्स रिलीज करने लगता है, जिसके कारण आपकी नींद उचट सकती है।

मूड स्विंग्स हो सकता है

मूड स्विंग्स को आसान भाषा में चिड़चिड़ापन भी कह सकते हैं, यानी एक समय मूड का सामान्य रहना और अगले ही पल छोटी सी बात पर बहुत ज्यादा गुस्सा आ जाना। भूखे पेट सोने से अक्सर लोगों में ये समस्या देखने को मिलती है। दरअसल आपके मूड को संतुलित रहने के लिए कार्बोहाइड्रेट्स की जरूरत होती है। कार्ब्स जब शरीर में जाते हैं, तो हैप्पी हार्मोन्स का स्राव होता है। लेकिन अगर आप खाली पेट सो जाते हैं, तो आपको मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है।

खाली पेट सोने से बढ़ता है वजन

अक्सर लोग वजन घटाने के लिए ही खाना छोड़ते हैं। इसे वे डाइटिंग का नाम देते हैं। मगर डाइटिंग का अर्थ खाना छोड़ना नहीं, बल्कि सही खाना खाना है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अगर आप खाली पेट सोते हैं, तो आपका मोटापा और अधिक बढ़ सकता है। दरअसल देर तक भूखे रहने के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट बहुत अधिक घट जाता है, जिसके कारण आपका शरीर फैट बहुत कम मात्रा में बर्न करना शुरू कर देता है। इसके अलावा कई बार देखा जाता है कि देर तक भूखा रहने के बाद लोग जब खाना खाते हैं, तो जरूरत से ज्यादा (ओवर ईटिंग) खा लेते हैं, जो शर्तिया आपका वजन बढ़ाएगा ही बढ़ाएगा।