इन संकेतों से जानें कि कमजोर होने लगी हैं आपकी आंखें, समय रहते कराएं जांच

आंखें व्यक्ति के शरीर का अभिन्न अंग हैं जिसकी मदद से हमें इस दुनिया को देखने में मदद मिलती हैं। लेकिन आजकल की जीवनशैली और खानपान की वजह से आंखों की सेहत को बहुत नुकसान पहुंच रहा हैं। देखा जाता हैं की लोग आजकल लैपटॉप, मोबाइल, टीवी पर कई घंटों बिता देते हैं और खानपान में दाल-सब्जी खाने से कतराते हैं जिसका असर आंखों की दृष्टि पर पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आपकी आंखें कमजोर होने लगी हैं और आपको इनकी जांच कराने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में।

दबाव महसूस होना

आंखों पर दबाव महसूस हो, तो काला मोतिया की समस्या हो सकती है। जब आपको लगातार आंखों में दबाव महसूस हो, तो डॉक्टर से दिखाएं। बच्चों को हेल्दी चीजें जैसे हरी सब्जी, फल, अंडा आदि जरूर खाने के लिए दें।

आंखों में खुजली होने की समस्या

घंटों लैपटॉप, कंप्यूटर आदि के सामने बैठकर काम करने से आंखों में तनाव शुरू होने लगता है। इसके कारण आंखों में खुजली की शिकायत होने लगती है। ऐसे में बार-बार आंखों को रगड़ने का मन होता है। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा महसूस होने पर थोड़ी देर के लिए काम से ब्रेक लें। आप आंखों पर पानी के छींटे मार सकती है। इसके अलावा कुछ देर आंखें बंद करके बैठ जाएं।

सुबह उठते ही धुंधला दिखाई देना

अक्सर कई लोग सुबह उठते ही धुंधला नजर आने की शिकायत करते हैं। ऐसे में उन्हें कई घंटों तक भी धुंधला दिखाई दे सकता है। इसके अलावा कई लोगों को आंखें धोने के बाद भी साफ दिखाई नहीं देता है। ये लक्षण आंखों के कमजोर होने की ओर इशारा करता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

आंखों का लाल होना

आपने अक्सर किसी की आंखों के कोनों को लाल देखा होगा। इसे भी कमजोर आंखों का एक संकेत माना जाता है। इस दौरान आंखें लाल होने के साथ ड्राई भी होने लगती है।

आंखों से पानी आने की समस्या

आंखों से पानी निकलने भी कमजोर आंखों की निशानी माना जाता है। आमतौर पर कुछ लिखते, पढ़ते व देखते समय यह समस्या और भी बढ़ सकती है। इससे बचने के लिए आप आंखों में कोई आयुर्वेदिक दवा डाल सकती है। इसके अलावा आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

सिरदर्द या सिर के पीछे दर्द होना

सिरदर्द या सिर के पीछे दर्द होना भी आंखें कमजोर होने ओर इशारा करता है। इस दौरान खासतौर पर आंखें झुकाकर नीचे देखते समय दर्द महसूस होता है। ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह लें। इसके साथ ही डॉक्टर द्वारा बताए डाइट को फॉलो करें।

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

आप हर दिन अपनी डाइट में पालक, दूध, पनीर, दही, गाजर, मछली, ब्रोकली, फल और इनसे बने जूस, हरी सब्जियों को शामिल करें। साथ ही देर तक और पास में टीवी के स्क्रीन के बैठकर टीवी ना देखें। रात में सोते समय मोबाइल ना चलाएं। कंप्यूटर पर काम करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें। आंखों की एक्सरसाइज करें। आंखों को आराम देंने के लिए एक मिनट आंखें बंद करके रहें। साफ पानी से धोएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)