सरसों के बीज : मसाले के साथ औषधि की भी निभाता है भूमिका, इन रोगों का करे इलाज!

सरसों के बारे में शायद ही ऐसा कोई होगा, जो नहीं जानता होगा। सरसों क्रूसिफेरी या ब्रैसिकेसी परिवार का एक पौधा है, जो आकार में लगभग 1 से लेकर 3 फुट तक लंबा हो सकता है। इसकी पत्तियों का उपयोग साग बनाने के लिए, जबकि फूल और बीजों का उपयोग तेल निकालने के लिए किया जाता है। इसके अलावा, सरसों के बीज का उपयोग मसाले के रूप में भी किया जाता है।


सरसों के बीज के फायदे कम करे आपका वजन

छोटे और भूरे सरसों के बीज में कई तरह के मिनरल्स और विटामिन पाए जाते हैं। इनमें से फोलेट, थियामिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन जैसे विटामिन मौजूद होते हैं। इसके उपयोग से आपका वेट मैंटेन रहता है। साथ ही आपका मेटाबोलिज्म भी अच्छा बना रहता है।


सरसों के बीज के फायदे जवां बने रहने के लिए

उम्र बढ़ने के साथ ही इसका असर चेहरे पर भी देखने को मिलता है। लेकिन सरसों के बीज का नियमित इस्तेमाल करने से आप खुद को जवां महसूस कर सकती हैं। सरसों में पाए जाने वाले कैरोटीन, जीक्सानथिंस, विटामिन ए, सी व के इसे एंटीऑक्सीडेंट्स बनाता है जो बढ़ती उम्र में आपको खूबसूरत और जवां बनाए रखने में मदद करता है।


सरसों के बीज के फायदे गठिया का दर्द दूर

यूं तो सरसों के तेल के अनगिनत फायदे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा फायदा गठिया के मरीजों को मिलता है। सरसों में पाए जाने वाले सेलेनियम व मैग्नीशियम के कारण इसका उपयोग एंटी इंफ्लेमेटरी के लिए किया जाता है। यह शरीर में गर्माहट पहुंचाता है। सरसों के तेल से शरीर में मालिश करने से मांसपेशियों को गर्माहट मिलती है जिससे दर्द में काफी हद तक राहत मिलती है।


सरसों के बीज के फायदे सिरदर्द से राहत पाने के लिए

सरसों के बीज के खाने के फायदे माइग्रेन वाले सिरदर्द में बहुत मदद करते हैं। सरसों के बीज मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं जो नसों को आराम देता है और साथ ही सिरदर्द में भी राहत देता है।


सरसों के बीज के फायदे अस्थमा के लिए

सरसों के बीज के फायदे अस्थमा के लिए मददगार हैं। और यह सरसों के बीज में मौजूद मैग्नीशियम नाम के मिनरल से हैं। शरीर में सूजन होने से सांस लेने में दिकक्त आती है और साथ ही मांसपेशियां भी छोटी हो जाती है। मैग्नीशियम का सेवन करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है।


पीरियड्स में

सरसों के बीज के फायदे पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्याओं में आराम पाने के लिए भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, सेलेनियम, आयरन और कॉपर जैसे तत्व महिलाओं को पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द से आराम दिलाने का कार्य करते हैं। इसके अलावा यह पीरियड्स के दौरान हडिड्यों को होने वाले नुकसान की भी भरपाई करता है। पीरियड्स के दौरान इसका साग खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।


डायबिटीज में

सरसों के बीज का प्रयोग डायबिटीज जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। इस पर हुए शोध बताते हैं कि हाइपोग्लाइसेमिक और एंटीडायबिटिक गुण शुगर जैसी समस्या को दूर करने का काम करते हैं। साथ ही यह ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को भी कम करने का कार्य करता है। टाइप 2 डायबिटीज की समस्या को दूर करने में भी ये असरदार साबित होते हैं।