बेहद तकलीफदेह होता है माइग्रेन, इनके लिए जहर के समान है ये 7 आहार, करें परहेज

अक्सर देखा जाता हैं की काम के बोझ और जिम्मेदारियों के चलते व्यक्ति को खुद के लिए समय ही नहीं मिल पाता हैं। व्यक्ति ना ठीक से सो पाता हैं और ना ही शरीर की सेहत को समय दे पाता है। इस वजह से कई बार व्यक्ति को माइग्रेन का सामना करना पड़ जाता हैं जो बेहद ही तकलीफदेह दर्द देता हैं। माइग्रेन एक तरह का सिरदर्द है। इस दौरान मरीज को आधे सिर में असहनीय दर्द होता है। माइग्रेन की समस्या को संतुलित खानपान से दूर किया जा सकता हैं। ऐसे में आपको यह जानना ज्यादा जरूरी हैं कि किन आहार से आपको परहेज करने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन आहर के बारे में जो माइग्रेन रोगियों के लिए जहर के समान है।

कृत्रिम स्वीटनर

कई प्रोसेस्ड फूड में कृत्रिम स्वीटनर होता है। इस प्रकार के खाद्य पदार्थों में मधुमेह के रोगियों के लिए चीनी की जगह पर कृत्रिम स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इस प्रकार के स्वीटनर से माइग्रेन की समस्या बढ़ती है। कृत्रिम स्‍वीटनर को एसपारटेम न्‍यूट्रास्‍वीट के रूप में जाना जाता है, जो जहरीले पदार्थों में से एक है एवं जो माइग्रेन को बढ़ाने का काम करता है।

ठंडे खाद्य पदार्थ

कई बार लोग एकदम ठंडी चीजों जैसे की आईसक्रीम का सेवन कर लेते हैं। मगर इससे माइग्रेन दर्द बढ़ सकता है। खासतौर पर एक्सरसाइज के तुरंत बाद इसका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। असल में, एक्सरसाइज करने के बाद शरीर गर्म हो जाता हैं। ऐसे में इस दौरान ठंडी चीज का सेवन करने से समस्या बढ़ सकती है।

चीज

लोग चीज से बहुत सी चीजें बनाकर खाना पसंद करते हैं। मगर एक्सपर्ट अनुसार माइग्रेन के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। नहीं तो उन्हें इसका सेवन करने से परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में सीमित मात्रा में या ना खाने में ही भलाई है।

तेज नमक वाला खाना

ज्यादा नमक यास नमक वाले खाने से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। वहीं, अचार और मिर्ची से भी माइग्रेन का दर्द होता है। इसके अलावा पिज्‍जा जैसे फास्‍ट फूड भी माइग्रेन के लिए हानिकारक हैं।

चॉकलेट

चॉकलेट खाने से मूड सही होने के साथ सेहत को और भी कई फायदे मिलते हैं। मगर माइग्रेन से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। एक्सपर्ट अनुसार अधिक मात्रा में चॉकलेट खाने से भी माइग्रेन दर्द बढ़ सकता है।

शराब

शराब, माइग्रेन को बढ़ाने वाले पेय पदार्थों में से एक प्रमुख पेय पदार्थ है। जो लोग माइग्रेन के मरीज हैं, उनमे से 25% लोगों को शराब प्रभावित करता है। इसके अलावा शराब पीने से आपके शरीर में पानी की कमी होती है, जिससे आपको सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।

कैफीन

लोग ज्यादातर सुबह व शाम के समय चाय, कॉफी पीना पसंद करते हैं। मगर इसका कम मात्रा में सेवन करना चाहिए। असल में कैफीन से सिरदर्द की शिकायत बढ़ सकती है। इसके अलावा माइग्रेन के मरीजों को अल्कोहल का सेवन करने से भी परहेज रखना चाहिए।