अस्थमा मरीज सर्दियों में ऐसा रखें अपना खानपान, बनी रहेगी अच्छी सेहत

भारत की एक बड़ी आबादी अस्थमा की बीमारी का सामना कर रही हैं। अस्थमा मरीजों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती हैं, खासतौर से इन सर्दियों के दिनों में। जी हां, सर्दियों के दिनों में सांस लेने में दिक्कत आने लगती हैं जो कि अस्थमा मरीजों के लिए खतरनाक साबित होती हैं। ऐसे में सर्दियों के दिनों में सबसे ज्यादा जरूरी हैं कि अपने खानपान पर ध्यान दिया जाए और ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो आपकी अच्छी सेहत बनाए रखें। तो आइये जानते हैं सर्दियों के दिनों में अस्थमा मरीजों का खानपान कैसा होना चाहिए।

विटामिन E

अगर आप अस्थमा के मरीज हैं तो आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो विटामिन- ई युक्त हों। इसके लिए आप बादाम, पीनट बटर, पालक, आम आदि का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन D

अस्थमा के मरीजों में विटामिन- डी का लेवल कम होता है। इसलिए आपको इसे सही रखने के लिए ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो विटामिन- डी से भरपूर हों। वहीं, अगर आप मांसाहारी हैं, तो आप ओमेगा-3 फूड्स जैसे- सालमन मछली और टूना मछली का भी सेवन कर सकते हैं। ये सब चीजें अस्थमा के मरीजों को फायदा दे सकती हैं।

विटामिन C

अस्थमा के मरीजों को विटामिन- सी से भरपूर चीजें, जैसे- हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्रोकली, टमाटर, खट्टे फल, मटर और कीवी आदि का सेवन करना भी जरूरी होता है।

बीटा कैरोटीन

बीटा कैरोटीन युक्त खाद्य पदार्थ भी इन लोगों के लिए जरूरी होते हैं। जैसे- सूखे खुबानी, शकरकंद, गाजर, रेड पेपर आदि का इस्तेमाल करने से भी लाभ मिल सकता है। वहीं, ब्लैक टी, सेब, सलाद, प्याज आदि का सेवन करने से भी अस्थमा के रोगियों को फायदा मिल सकता है।

ऐसी रखें अपनी दिनचर्या

दरअसल, सर्दियों के मौसम में अस्थमा के रोगियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। इसके लिए आप सुबह उठकर सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पिएं। इसके बाद सुबह नाश्ते में हेल्दी चीजें जैसे पोहा, दलिया, रोटी और उबली हुई सब्जी या फिर कुछ फल खा सकते हैं। ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है। इसके बाद दिन में समय पर खाना खाएं। इसमें आप हरी सब्जियां, दाल-रोटी, खिचड़ी, सलाद आदि खा सकते हैं, क्योंकि ये सभी चीजें शरीर को फायदा देने के लिए जानी जाती हैं।

इसके बाद अस्थमा से पीड़ित लोग शाम को भी हल्का कुछ खा सकते हैं। शाम के समय हल्का सूप पिया जा सकता है, कुछ फल या फिर फलों के जूस का सेवन भी किया जा सकता है। फल हमारे शरीर को फायदा पहुंचाते हैं, इसलिए अस्थमा के मरीजों को इन्हें अपने खानपान में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके बाद आप रात के खाने में रोटी, हरी सब्जियां और दाल खा सकते हैं। इसके अलावा सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध भी पीने से अस्थमा के मरीजों को लाभ मिल सकता है।