पाना चाहते हैं चश्मे से मुक्ति, आजमाए ये बेहतरीन नुस्खें

वर्तमान समय की जीवनशैली ऐसी हो गई हैं जिसमें अस्वस्थ खानपान के साथ व्यक्ति दिनभर टीवी-लैपटॉप-मोबाइल पर लगा रहता हैं। इससे शरीर को पोषण नहीं मिल पाता हैं और आंखों पर जोर पड़ने की वजह से चश्मे की मदद लेनी पड़ती हैं। अब तो यह परेशानी बच्चों के साथ भी होने लगी हैं। छोटे-छोटे बच्चों की भी आंखें कमजोर हो रही है और उनको चश्मा लगना पड़ रहा है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से चश्मे से मुक्ति पाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

गाजर का रस

गाजर विटामिन ए का सबसे अच्छा स्त्रोत है और इसका सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। गाजर का जूस निकालकर इसे रोज सुबह पीना होगा। नियमित रूप से इस जूस का सेवन बहुत फायदेमंद है।

त्रिफला पाउडर

एक चम्मच त्रिफला पाउडर को एक गिलास पानी में डाल कर रात भर रख दें। अब अगले दिन सुबह इस पानी को छान लें और इस पानी से अपनी आंख धोएं। आंख धोते समय साफ पानी रखें। एक महीने में ऐसा करने से आपको असर दिखाई देगा। रोज इस प्रक्रिया को करने से आपको परिणाम जरुर मिलेगा।

सरसों का तेल

सरसों का तेल खाने के साथ ही बालों में लगाने के लिए भी किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ता है। रात को सोने से पहले पैरों के तलवे में सरसों के तेल की मालिश से आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है।

धनिया का रस

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि धनिया की मदद से आंखों की रोशन को सही किया जा सकता है। इसके लिए बस धनिया के रस को निकालकर दोनों आंखों में डालना होता है। रस डालने के बाद दस से पंद्रह मिनट तक आंखों को बंद रखें।