कब्ज की समस्या बिगाड़ देती हैं दिनचर्या, इन उपायों से मिलेगा आपको आराम

आज के समय की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक हैं कब्ज जो तकरीबन हर उम्र के लोगों को कभी न कभी परेशान करती ही है। गलत खानपान और जीवनशैली के कारण कब्ज की समस्या होती हैं। यह एक ऐसी समस्या हैं जिसमें पेट ठीक से साफ नहीं होता और शौच के दौरान काफी दिक्कतें आती हैं। इस कारण रोगी को कई बार शौच के लिए जाना पड़ता है। मल का पास होना जरूरी है क्योंकि इसमें तमाम तरह के बैक्टीरिया होते हैं और इसके पास नहीं होने से पेट और आंतों में जहरीले तत्व जमा होने लगते हैं। कब्ज होना इस बात का संकेत होता है कि पाचन प्रक्रिया स्वस्थ तरीके से काम नहीं कर पा रही है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से इस कब्ज की समस्या से आराम पाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

मुनक्के

रोज रात में करीब 8-10 ग्राम मुनक्के रात को पानी में भिगा दें। सुबह इनके बीज निकाल दें और फिर उन्हें दूध में उबाल लें। इस दूध और मुनक्कों का सेवन करें, राहत मिलते देर नहीं लगेगी।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस आपकी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ाने के साथ कब्ज की समस्या को भी दूर करता है। इसके लिए आधा कप एलोवेरा जूस का सेवन करके आप पेट की जलन को दूर कर सकते हैं।

गर्म पानी

कब्ज का इलाज करने का सबसे आसान उपाय है गरम पानी पीना। याद रखें कि पानी इतना गर्म हो कि उसे चाय की तरह सिप करके पी सकें। रोज सुबह खाली पेट कम से 2 गिलास ऐसा गर्म पानी पिएं। साथ ही पूरे दिन में भी गर्म पानी पीने की कोशिश करें। तुरंत असर दिखेगा।

अदरक

अगर आपको लगातार पेट में गैस बनती है तो रोजाना दो से तीन बार जरा से अदरक के रस में उतना ही शहद मिलाकर पीएं। ये आपकी पेट की गैस को कम करने में मदद करेगा और साथी ही आपकी पाचन क्रिया को भी मजबूत करेगा।

दही

प्रोबायोटिक का सेवन आंत को स्वस्थ रखने के अलावा कब्ज दूर करने में भी बहुत उपयोगी है। नेचुकल प्रोबायोटिक्स देने वाला दही का सेवन बहुत लाभकारी है। यह पेट की कई समस्याओं को दूर करता है।

शहद

आयुर्वेद कहता है कि कब्ज में शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक ग्लास पानी के साथ मिलाकर पिएं। नियमित रूप इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।

दूध और घी

खाने में घी जैसे गुड फैट को शामिल करना कब्ज से राहत पाने का सबसे बढ़िया उपाय है। आपको रोजाना सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच घी डालकर पीना चाहिए।

सौंफ

सौंफ के बीज पाचन तंत्र में गैस्ट्रिक एंजाइम को बढ़ाते हैं। रोज आधा चम्मच सौंफ के पाउडर को एक गिलास गर्म पानी के साथ लें। ये कब्ज दूर करने के अलावा पेट की कई अन्य समस्याएं भी दूर करता है।

जीरा और अजवाइन

अजवाइन और जीरे को हल्के आंच पर भूनकर उससे चूर्ण तैयार करें। अब इस चूर्ण में काला नमक पीस कर मिला लें। इस चूर्ण को हर दिन करीब आधा चम्मच हल्के गर्म पानी के साथ लें। नियमित ऐसा करने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाएगी।

आलूबुखारा

आलूबुखारा जैसे फल का सेवन भी कब्ज की समस्या को दूर करने में उत्तम उपाय है क्योंकि आलूबुखारा लैक्सटिव होने के कारण कब्ज की समस्या में फायदेमंद होता है।