रोज एक कटोरी दही का सेवन बनाएगा आपको सेहतमंद, जानें किस तरह पहुंचाता है ये फायदा

भारतीय भोजन मसालों के लिए जाना जाता हैं जिनकी अधिकता सेहत को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। लेकिन इसी के साथ ही भारतीय भोजन अमे दही को भी प्रमुखता से शामिल किया जाता हैं जो सेहत के लिए बेहद गुणकारी हैं। देश के कई हिस्सों में तो दही-छाछ का दिन में कई बार सेवन किया जाता हैं। दही में कई प्रकार के ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। दही स्वास्थ्य के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको दही के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

मोटापा कम करने के लिए खाएं दही

जैसा की हम सभी जानते है की मोटापा कई बीमारियों को जन्म देता है। यानि की यदि हम मोटापा कम कर लेते हैं तो हम दूसरी बीमारियों से भी निजाद पा सकते हैं। दही हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। जिससे रक्त का प्रवाह सुधरता है और शरीर में अतिरिक्त चर्बी नही जमती। इसके अलावा दही के उपयोग से ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी बहुत लाभ मिलता है।

पाचन को ठीक रखने में सहायक है दही

दही का सेवन पाचन क्रिया को ठीक बनाए रखने में सहायक माना जाता है। दही एक प्रोबायोटिक डेयरी उत्पाद है जो आपके पेट के स्वस्थ रखता है। दही में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया, पाचन तंत्र में सूजन की समस्याओं को दूर करने के साथ लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। पेट की खराबी, दस्त या अपच की समस्या में दही का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

हृदय रोग में फायदेमंद है दही

दही खाने से कोलेस्ट्रॉल नही बदता और दिल की धड़कन सामान्य रहती है। दही के उपयोग से दिल के रोग, उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारियां ठीक होती हैं।

इम्यूनिटी को बढ़ाने में सहायक

कोरोना के इस दौर में हर तरफ इम्यूनिटी को बढ़ाने वाले उपायों पर जोर दिया जा रहा है, ऐसे में दही का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। दही में मौजूद एक्टिव बैक्टीरिया रोग पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ते हैं और आपकी आंत को स्वस्थ रखते हैं। दही को कई प्रकार के विटामिन और प्रोटीन के साथ-साथ लैक्टोबैसिलस से भरपूर माना जाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद है दही का सेवन

दही आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करके रूखी त्वचा को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड, एक्सफोलिएटर के रूप में कार्य करता है जो मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने के साथ स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देता है। नेचुरल फेस पैक के रूप में दही का इस्तेमाल वर्षों से किया जाता रहा है। त्वचा की रंगत को निखारने के लिए दही में हल्दी मिलाकर लगाने की सलाह दी जाती है।

मुंह के छाले होंगे दूर

दही मुंह के छाले को भी दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए या तो आप दही को शहद में मिलाकर छाले पर लगाएं या फिर दही को भोजन के साथ लें। दोनो तरह से प्रयोग करने पर आपको छालो में आराम मिलेगा।

हड्डियों के लिए फायदेमंद है दही

दही के रोजाना सेवन से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है जिससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक एक सर्विंग (3/4 कप) दही में करीब 275 मिलीग्राम कैल्शियम होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को गठिया या हड्डियों में दर्द की समस्या होती है उन्हें दैनिक रूप से दही के सेवन की सलाह दी जाती है।

पेट की गर्मी होगी दूर

पेट के कई रोगों के इलाज के लिए भी दही अमृत माना जाता है। पेट में गर्मी या जलन होने पर दही या दही से बनी लस्सी पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा अगर किसी को दस्त होता हो तो दही में चावल मिलकर खाना चाहियें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)