घी : वात-पित्त शांत करने के साथ कफ भी करता संतुलित, इन अंगों पर डाले पॉजीटिव असर

हृदयरोग विशेषज्ञों के साथ मोटापे और दिल के रोगियों का सबसे अधिक गुस्सा घी पर ही उतरता है। आयुर्वेद में घी को औषधि माना गया है। इस सबसे प्राचीन सात्विक आहार से सर्वदोषों का निवारण होता है। वात और पित्त को शांत करने में सर्वश्रेष्ठ है साथ ही कफ भी संतुलित होता है। इससे स्वस्थ वसा प्राप्त होती है, जो लिवर और रोग प्रतिरोधक प्रणाली को ठीक रखने के लिए जरूरी है। घर का बना हुआ घी बाजार के मिलावटी घी से कहीं बेहतर होता है।


हृदय के स्वास्थ्य के लिए घी खाने के फायदे

माना जाता है कि रक्त में मौजूद हानिकारक कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा के कारण हृदय संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। घी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में घी को मिलाने से एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव पाया जाता है, जो हानिकारक कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है।


कैंसर की रोकथाम के लिए

कैंसर से बचने के लिए घी का सेवन किया जा सकता है। घी में कार्सिनोजन यानी कैंसर के असर को कम करने के गुण पाए जाते है। साथ ही घी कैंसर को बढ़ाने वाले ट्यूमर की पनपने से रोक सकता है। इसके अलावा घी में मिलने वाला लिनोलिक एसिड कोलन कैंसर को भी रोकने का काम कर सकता है। साथ ही ध्यान रहे कि कैंसर घातक बीमारी है। अगर कोई इसकी चपेट में है, तो उचित मेडिकल ट्रीटमेंट जरूरी है। सिर्फ घरेलू उपचार के सहारे रहना सही निर्णय नहीं है। साथ ही कैंसर की अवस्था में घी का सेवन करना है या नहीं और कितना करना है, इस बारे में डॉक्टर ही बेहतर बता सकते हैं।


आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार

देशी घी आपकी आंखों के लिए अमृत के समान माना गया है। अगर आप अपने भोजन में रोजाना देशी गाय का घी प्रयोग करते है तो यह आपकी आंखों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद रहता है। जिन लोगों को कम दिखाई देता है या चश्मा लगा हुआ है, वे लोग नियमित रूप से सेवन अवश्य करें। जो कि आपको आंखों के लिए काफी गुणकारी रहेगा। घी में मौजूद फैट आपके शरीर के लिए अच्छा होता है।


हड्डियां मजबूत करे

घी हड्डियां मजबूत करने में सहायक होता है। जिन लोगों को हड्डियों से संबंधित समस्या रहती है वे लोग प्रतिदिन दाल के साथ घी का प्रयोग करें क्योंकि दाल में प्रोटीन होता है और दाल में दो चम्मच घी डालने से आपकी हड्डियों की कमजोरी दूर होगी। जिन लोगों के घुटने से आवाज आती है वह आवाज आनी भी कुछ हद तक कम हो जाती है। हड्डियों से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए आप कैल्सियम का सेवन भी कर सकते हैं। अगर आपको दिल से सम्बंधित बीमारी है तो घी के सेवन से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

हालांकि कुछ लोग कहते हैं कि घी खाने से हमारे अंदर कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, लेकिन ऐसा नहीं है। घी हमारे शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को दूर करने में मददगार होता है। लेकिन घी का सेवन करने के दौरान आपको एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए वरना यह आपकी शरीर में फैट बढ़ा सकता है। घी में अच्छा कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है जो हमारे दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। एक अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए रोजाना 4 से 5 चम्मच घी का सेवन करना आपके लिए काफी हितकारी होता है।