बच्चों को चूमने से पहले जान लें ये बात, स्वास्थ्य पर पड़ता हैं बुरा असर

बच्चे सभी को प्यारे होते हैं और उन्हें देखते ही चूमने का मन होने लगता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका प्यार करने का यह तरीका बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। जी हां, बच्चों को चूमना उनके लिए कई परेशानियां पैदा कर सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों को होने वाली उन समस्याओं के बारे में जो किस करने से होती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मुंह में छाले

बच्चे को किस करने से बच्चे के मुंह में छाले हो सकते हैं। इसका कारण हर्पीस सिंप्लेक्स वायरस टाइप 1 यानी एचएसवी 1 होता है। इसमें होठों या मुंह के आसपास छोटा फफोला हो जाता है, जो बाद में चेहरे के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है, जैसे- नाक, गाल और ठोड़ी।

दांतों में कैविटी

बच्चों को किस करने से बच्चों के दांतों में कैविटी हो सकती है। किस करते समय बच्चों के मुंह में सलाइवा जा सकता है और सलाइवा में मौजूद स्ट्रेप्टोकोकस म्यूटने नाक बैक्टीरिया के कारण बच्चों के दांतों में कैविटी हो सकती है।

इम्यून सिस्टम कमजोर होता है

बच्चों को किस करने से बच्चों का इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो सकता है। आपके किस करने से बच्चे के शरीर में कीटाणु प्रवेश कर सकते हैं, जिस वजह से बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।

फूड एलर्जी

शिशु को किस करने से फूड एलर्जी भी हो सकती है। वहीं अगर आप होठों पर ग्लूटेन युक्त लिपिस्टिक लगाकर बच्चों को किस करती हैं तो इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

किसिंग डिजीज

बच्चों को किस करने से बच्चों को किसिंग डिजीज भी हो सकती हैं। मोनोन्यूक्लिओसिस को किसिंग डिजीज कहा जाता है। इस बीमारी का मुख्य कारण किस करते समय बच्चों के मुंह में सलाइवा जाना हो सकता है। इस बीमारी की वजह से बच्चों में चिड़चिड़ापन, बहती नाक और सांस से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।