दही में दूध से ज्यादा होता है कैल्शियम, खुलकर लगेगी भूख और दूर करेगा सेहत से जुड़ी सारी परेशानियां!

गर्मियों में दही का सेवन बहुत ही अच्छा माना जाता है। खासकर जब आप खाने के साथ दही खाते हैं, तो कई पोषक तत्व आपके शरीर में पहुंचते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व पेट के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों से आपको दूर रखते हैं। इसे शुभ माना जाता है। किसी भी कार्य की शुरुआत में दही खाने की परम्परा रही है। इसमें कैल्शियम भी दूध से ज्यादा ही होता है। इसमें पाचन को अच्छा करने वाले गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं।

साथ ही इसमें उच्च क्वालिटी का प्रोटीन भी पाया जाता है। पाचन ठीक से हो जाने के कारण भूख भी खुलकर लगती है। दही त्वचा के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस, ब्लड प्रेशर, बालों और हड्डियों के लिए भी दही कई तरह से फायदेमंद है।

दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। दही का इस्तेमाल कई चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। दही को आप अपनी डाइट में रायता, लस्सी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दही खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

ह्रदय रोग में लाभदायक

ह्रदय रोग काफी खतरनाक होते हैं। लेकिन दही में इन समस्याओं के उपचार की भी क्षमता होती है। दरअसल दही खाने से कोलेस्ट्रॉल और दिल की धड़कन सामान्य रहती है। इसके अतिरिक्त दही के उपयोग से उच्च रक्तचाप और गुर्दे की बीमारियों में भी लाभ मिलता है।


पाचन शक्ति बढ़ाए

दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है और पाचन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। पाचन क्रिया सही नहीं होने के कारण आप बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इसलिए यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है। इसका सेवन पेट में होने वाले इन्फेक्शन से भी बचाता है। साथ ही जिन लोगों को भूख कम लगती है। यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है।


हडिड्यां

गर्मियों के मौसम में दही का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। दही को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। दही का नियमित सेवन हड्डियों को मजबूत और ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।


मुंह के छाले भी करे दूर

कई बार मुंह में छाले हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दही आपकी समस्या ख़त्म करता है। यदि आप दही में शहद मिलाकर छाले पर लगाएं ये इसे भोजन के साथ लें तो आपको छालों में काफी आराम मिलेगा। इसके साथ ही आपको पर्याप्त पोषक तत्व भी मिलता रहेगा।


लू का रामबाण इलाज

गर्मी के मौसम में लू लगना और शरीर में पानी की कमी होना बहुत आम बात होती है। इसलिए गर्मियों में बाहर जाने से पहले और बाहर से आने के बाद एक गिलास छाछ में भुने हुए जीरे का पाउडर और तोड़ा सा कला नमक डाल कर पीएं। इससे लू आपको छू भी नही पाएगी और आपकी बॉडी हीट भी कम होगी।


त्वचा

गर्मियों में त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है दही। त्वचा के लिए दही का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। रूखी त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुधारने में मदद कर सकता है। मुंहासों की समस्या के लिए रामबाण है दही, इसे आप शहद के साथ पैक बना कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।