महिलाओं के लिए रामबाण है अशोक की छाल, फायदे जानकार होंगे हैरान

हेमपुष्प या ताम्र पल्लव के नाम से प्रचलित अशोक के पेड़ को आयुर्वेद में कई बीमारियों का रामबाण बताया गया है। अशोक के पेड़ की छाल से लेकर पत्ते जड़ और फूल सब में ही औषधिय गुण होते हैं। अशोक का पेड़ महिलाओं की कई बीमारियों को जड़ से खत्म करता है। दवा के रूप में इस पेड़ के पत्ते, छाल फूल, बीज और जड़ों को इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही ये महिलाओं को होने वाली कई समस्याओं को जड़ से खत्म करने में भी कारगार साबित होती है। आइये चलिए जानते हैं अशोक का पेड़ किन बीमारियों में एक दवा के रूप में काम करता है।

व्हाइट डिस्चार्ज में है फायदेमंद

व्हाइट डिस्चार्ज यानी ल्यूकोरिया महिलाओं में होना एक आम समस्या है। ल्यूकोरिया की समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं अशोक के पेड़ के पत्तों और छाल का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए अशोक की छाल को पानी में उबालकर पी लें।जिन महिलाओं के पीरियड्स हैवी होते हैं या समय पर नहीं आते वह अशोक की छाल को पीस लें और उसके अंदर धागे वाली मिश्री बराबर मात्रा में मिला दें और इस मिश्रण को दिन में तीन बार जरूर खाएं फायदा मिलेगा।

पाइल्स से निजात

पाइल्स को आयुर्वेद में अर्श के रूप में जाना जाता है जो एक अस्वास्थ्यकर आहार और एक गतिहीन जीवन शैली के कारण होता है। कब्ज होने से पाइल्स की समस्या हो जाती है। इन सभी परेशानियों से राहत पाने के लिए आप एक चम्मच अशोक पाउडर लें और इसमें शहद या पानी मिलाकर इसका सेवन करना चाहिये। इसके नियमित सेवन से पाइल्स के दर्द से भी निजात मिलती है।

अशोक की छाल से आता है चेहरे पर निखार

अशोक के पेड़ की छाल सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। अशोक की छाल का पाउडर खून साफ करती है इससे त्वचा पर निखार आता है। साथ ही शरीर में जमा टॉक्सिन भी बाहर निकलते हैं जिससे ऑयली बेजान त्वचा से भी छुटकारा मिलता है।

यूरिन और किडनी की परेशानी

कई महिलाओं को किडनी में स्टोन की समस्या होती हैं। इसके लिए आप अशोक के बीच 2 ग्राम लें और उसे पानी में पीस लें। उसके बाद तीन बार दिन में इसका सेवन करने से आपके दर्द में आराम मिलेगा। साथ ही अगर आपको यूरिन से कोई भी समस्या है तो अशोक के बीज इसमें बहुत फायदेमंद होंगे। अशोक के बीजों को पीस लें और इसका सेवन हर रोज सुबह.शाम लें। ऐसा करने से आपकी यूरिन से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी।

हड्डियों को दे मजबूती

अशोक के पेड़ की छाल में फ्लेवोनॉयड्स टैनिन और एनाल्जेसिक जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये सभी तत्व हड्डियों के लिए जरूरी होते हैं। ये हड्डियों को मजबूती प्रदान करते है। यहां तक कि अशोक की छाल का उपयोग हड्डियों को जोड़ने के लिए भी किया जा सकता है।

गर्भधारण में कारगर

कई ऐसी महिलाएं होती हैं जिनके बच्चे टिक नहीं पाते या हो नहीं पाते। इसके लिए आप अशोक के फूल को तीन ग्राम मात्रा में लें और उसे दही के साथ खाएं। इसका रोज सेवन करने से गर्भधारण आसानी से हो जाएगा। और आपका गर्भ टिका रहेगा।