क्या !!!  इन चीज़ों के आदी हो गए हैं हम सब


 बढ़ते प्रतिस्पर्धा और तकनीकी बदलाव के दौर में इंसान हर तरफ से  तकनीकी चीज़ों से घिरा पड़ा है।  व्यस्तता और जरूरत के चलते इन चीज़ों की हमें आदत सी हो गई गई  है। अगर कुछ समय के लिए भी इन चीज़ों से दूर रहे तो बहुत अज़ीब सा लगता है।  क्या हम धीरे धीरे तकनीक के नशे की और बढ़ रहे हैं ? समय की मांग कह लो या खुद को दुसरे लोगो से असुरक्षित रहने की भावना हर व्यक्ति तकनीक के इस्तेमाल पर जोर डालता रहता है। आईये बताते हैं आपको ऐसी ही चीज़ों के बारे में जिनकी आपको शायद लत हो गई है  :

मोबाइल :

 मोबाइल के बिना कुछ पल भी क्या रह सकते हैं आप नही न , हमारी   जिंदगी में मोबाइल की ही शायद तकनीक के रूप में सबसे बड़ी दखलंदाज़ी हो गई है।  सोचिये जब  आपके पास मोबाइल नहीं था कितने फोन नंबर और पते आपको  आपको जबानी याद थे।  लेकिन हर चीज़ की उपलब्धता ने हमें मोबाइल पर अत्यंत निर्भर बना दिया है। बिना फ़ोन के आप को ऐसा लगेगा मानो आप बिना कपड़ो के घूम रहे हैं। 

इन्टरनेट : 

इन्टरनेट अगर रुक जाता है तो कई सारे आपके काम ऐसे होंगे जो अटक गए होंगे।ये सब अति निर्भरता को दर्शाता है जो हमारी आदत ही नहीं लत बन चुकी है।   हम इन्टरनेट पर इतने  ज्यादा निर्भर हो गए है कि हर चीज़ को खुद कोशिश  करने के बजाए नेट पर ही सर्च करने का कोशिश करते है। अगर नेट नहीं होता तो हम खुद विश्लेषण करके या रिसर्च करके वो कार्य पूरा करते ।

यातायात के साधन 

: थोड़ी दूर की यात्रा भी हम बैठ  कर करना चाहते है।  हर व्यक्ती चाहता है उसके पास बड़ी से बड़ी गाडी हो और थोड़ी सी दूर भी पैदल चलना पसन्द नहीं करते जो कि हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी नुक्सान देहक है। अनावश्यक रूप से बढ़ता ट्रेफिक पर्यावरण के लिए  बहुत बड़ा नुकसान