एक्ट्रेस यामी गौतम के पति आदित्य धर आज बुधवार (12 मार्च) को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फिल्ममेकर को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। आदित्य की पत्नी यामी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। यामी ने पति को बर्थडे की बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। आदित्य के साथ दो तस्वीर शेयर करते हुए यामी ने उनके प्रति अपने प्यार और भावनाओं को दिखाया। पहली तस्वीर किसी फिल्मी इवेंट की लग रही है, जिसमें दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
दूसरी तस्वीर उनकी आध्यात्मिक यात्रा की है जहां वे हाथ जोड़कर और आंखें बंद करके आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। यामी ने कैप्शन में लिखा, “मेरे दिल को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आप नई फिल्मों के साथ दर्शकों को एक नया और मैजिकल अनुभव देने के लिए तैयार हैं, जिसका सभी को इंतजार है। आप मेरी जिंदगी में एक ऐसे शख्स हैं, जो जीनियस है और जिसका दिल बहुत बड़ा है। आप बेस्ट पति के साथ बेस्ट पिता भी हैं। एक बार फिर से आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं आदित्य।”
बता दें यामी और आदित्य की साल 2019 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ के सेट पर मुलाकात हुई थी। आदित्य इस फिल्म के डायरेक्टर और यामी एक्ट्रेस थीं। एक-दूजे को तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 4 जून 2021 को शादी कर ली। उनका एक बेटा है, जिसके बारे में यामी ने पिछले साल 20 मई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी।
उन्होंने बेटे का नाम ‘वेदाविद’ रखा है। यामी की पिछली फिल्म 'धूम धाम' थी। यह 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें यामी ने एक सुशील और संस्कारी महिला ‘कोयल चड्ढा’ की भूमिका निभाई है। उनके साथ प्रतीक गांधी दिखे। पिछले साल आई यामी की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ काफी सुर्खियों में रही थी।
साल 2000 में दीया, लारा और प्रियंका ने जीते थे खूबसूरती के लिए वर्ल्ड अवार्डएक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों कम ही फिल्मों में दिखाई देती हैं। दीया ने हाल ही एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता को लेकर बात की। दरअसल साल 2000 में लारा मिस यूनिवर्स, प्रियंका मिस वर्ल्ड और दीया मिस एशिया पैसिफिक बनी थीं। दीया ने जूम के साथ बातचीत में कहा कि मैं और लारा वाई वाई नूडल्स खाते थे, हमारे पास पैसे नहीं थे। लारा और प्रियंका ने ‘अंदाज’ फिल्म से डेब्यू किया। तब तक मेरी 3 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं।
काफी दिक्कत भी हो रही थी क्योंकि हमारी तुलना की जा रही थी। भले ही तुलना हो रही थी लेकिन इस चीज का हमारी दोस्ती पर कभी फर्क नहीं पड़ा। प्रियंका को उनके पेरेंट्स का फिर भी सपोर्ट था लेकिन लारा और मेरे पास नहीं। लारा पहले से ही यहां रह रही थीं क्योंकि वह मॉडलिंग कर रही थीं। उन्होंने दिल बड़ा दिखाते हुए मुझे अपने अपार्टमेंट में बुला लिया जो कि माचिस की डिब्बी के साइज का था।
मुझे याद है मैंने मिस यूनिवर्स की पैकिंग के लिए उनकी मदद की थी। मैं और लारा महंगे गाउन पहनकर बैठी थीं और फैंसी शैंपेन की बोतल थीं। जब घर वापस आईं तो इंस्टेंट नूडल्स खाए क्योंकि वही अफोर्ड कर सकती थीं। हम खूब हंसते थे कि जरा देखो हमें, भाड़े के कपड़े। हम कितने ग्लैमरस लग रहे हैं लेकिन बैंक में पैसा नहीं है।