सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने अपने 29वें जन्मदिन के जश्न का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में तेंदुलकर परिवार के साथ-साथ उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी सानिया चंडोक की मां गौरिका भी दिखाई दे रही हैं। जन्मदिन की बधाई देने के दौरान गौरिका ने सारा को ऐसा आशीर्वाद दिया, जिसे सुनकर वह हंसने लगीं। उन्होंने सारा के लिए दो जुड़वा बच्चों की बुआ बनने की कामना की।
सारा तेंदुलकर का जन्मदिन 12 अक्टूबर को था। इस खास मौके पर उन्होंने परिवार के साथ जश्न मनाया था और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी कुछ झलकियां भी साझा की थीं। अब उन्होंने उसी सेलिब्रेशन का एक और वीडियो पोस्ट किया है। इसमें परिवार के सदस्य बारी-बारी से सारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
मां अंजलि ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं, अर्जुन का अंदाज रहा अलगवीडियो की शुरुआत सारा की मां अंजलि तेंदुलकर से होती है। वह अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहती हैं, मेरी सारु, मैं चाहती हूं इस साल तुम्हारी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएं। इसके बाद अंजलि उन्हें प्यार से किस करती हैं। सारा भी उन्हें थैंक यू कहती हैं।
इसके बाद सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर वीडियो में आते हैं। वह अपनी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहते हैं, हैप्पी बर्थडे और बस इतना ही। अर्जुन की यह छोटी-सी शुभकामना सुनकर सारा हैरान रह जाती हैं। वीडियो में भाई-बहन के बीच यह हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिलता है।
अर्जुन की सास ने सारा के लिए मांगी जुड़वा बच्चों की दुआवीडियो का खास हिस्सा तब आता है, जब अर्जुन तेंदुलकर की सास और सानिया चंडोक की मां गौरिका सारा को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचती हैं। वह सारा को आशीर्वाद देते हुए कहती हैं, हैप्पी बर्थडे सारा, मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी कि इस साल तुम दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ।
गौरिका की यह बात सुनकर सारा हंसने लगती हैं। इसके जवाब में वह कहती हैं, मुझे इससे बहुत खुशी होगी। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी सारा को जल्द से जल्द शादी करने का आशीर्वाद देते सुनाई देते हैं। वीडियो में सारा की नानी की झलक भी देखने को मिलती है।
सारा ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, भगवान करे सभी की मनोकामनाएं पूरी हो जाएं। उनके इस पोस्ट में जन्मदिन के मौके पर परिवार के साथ बिताए गए खास पलों की झलक दिखाई देती है।
दोस्तों और सोशल मीडिया यूजर्स ने दी बधाईसारा के इस वीडियो पर उनके दोस्तों ने कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें बर्थडे विश किया। वीडियो में परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत और सारा को मिले आशीर्वाद के पल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
इससे पहले भी सारा तेंदुलकर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रही थीं। गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने अपनी भाभी सानिया चंडोक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बप्पा का स्वागत किया था। इस आयोजन की तस्वीरें और वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किए थे।
इसके अलावा अंबानी परिवार की गणेश पूजा में शामिल होने के दौरान भी सारा अपने लुक को लेकर चर्चा में आई थीं। अब जन्मदिन के इस नए वीडियो में परिवार के साथ उनके खास पल और गौरिका का जुड़वा बच्चों वाला आशीर्वाद सुर्खियों में है।