जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर दागी रवीना टंडन का नाम लिखी हुई मिसाइल

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। इसके बाद दोनों देशों के बीच कई ड्रोन और मिसाइल हमले भी हुए। इस तनावपूर्ण माहौल में एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन से जुड़ा हुआ है।

यह किस्सा कारगिल युद्ध के समय का है, जब भारत ने पाकिस्तान पर एक ऐसी मिसाइल दागी थी, जिस पर रवीना टंडन का नाम लिखा हुआ था। दरअसल, पाकिस्तान के उस समय के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ रवीना टंडन के बहुत बड़े फैन थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था कि उनकी पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन हैं।
इसके बाद साल 1999 में कारगिल युद्ध हुआ, जिसमें दोनों देशों के सैनिक शहीद हुए। युद्ध के दौरान, जब पाकिस्तान से भारतीय सैनिक का शव मांगा गया, तो पाकिस्तानी अधिकारियों ने मजाक करते हुए यह शर्त रखी कि वे शव तभी देंगे जब रवीना टंडन और माधुरी दीक्षित को पाकिस्तान को सौंपा जाएगा।

इस पर भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर एक मिसाइल दागी, जिस पर लिखा था, रवीना टंडन की तरफ से नवाज शरीफ के लिए और उस पर एक दिल भी बना हुआ था। इस घटना को लेकर जब रवीना टंडन से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने गर्व से कहा, अगर जरूरत पड़ी, तो मैं देश की रक्षा के लिए सीमा पर भी खड़ी हो जाऊंगी।