मिलिए कलियुग की द्रौपदी से, पांच भाईयों से हुई थी शादी

भारत देश में किसी भी महिला को एक से अधिक विवाह करने की अनुमति नहीं है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जो कलियुग की द्रौपदी यानि पांच भाईयों की पत्नी है।

यह कहानी है देहरादून के पास एक गांव में रहने वाली 21 वर्षीय लड़की “रजो” की। रजो का विवाह 5 भाईयों से हुआ है। परिवार वालो की मानें तो यह एक परंपरा है जो उनके यहां सदियों से चली आ रही है।

जिस प्रकार द्रौपदी ने पांच भाईयों से शादी की थी, इसी से प्रेरित होकर इस परिवार में कई वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। कई लोगों के लिए यह परंपरा अजीब और आश्चर्य की बात हो सकती है, लेकिन हिमालय और तिब्बत में रहने वाली महिलाओं को इसकी आदत सी पड़ गई है। इस परम्परा के अनुसार लडकी को अपने पति के साथ उसके भाईयों से शादी करने के लिए मजबूर किया जाता है।

एक ही महिला से शादी करने के पीछे बड़ी वजह ये भी है कि इन क्षेत्रों में महिलाओ की संख्या काफी कम है। इस विधि को फ्रेटरनल पॉलींड्री भी कहा जाता है।

कलियुग की द्रौपदी रजो 18 महीने के बच्चे की मां भी है लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि कोई भी यह नहीं जानता कि बच्चे का वास्तविक पिता कौन है। परिवार में इस बात को लेकर कोई जलन नहीं है और रजो अपने पांचों पतियो से बेहद खुश है और सभी के साथ बराबर समय बिताती है।