PHOTOS : जब खूबसूरती की रानी और रोमांस के बादशाह मिले VOGUE इवेंट में, देखिये

रविवार रात वोग वुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स का आयोजन ग्रांड हयात, मुंबई में किया गया। अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर बॉलीवुड सेलेब्स का गॉर्जियस लुक देखने को मिला। ऐश्वर्या राय बच्चन ब्लैक कलर की गाउन में दिखीं और शाहरुख खान ब्लैक कलर के 3 पीससूट में नज़र आये।

इस साल वोग इन्फ्लूएंसर ऑफ द डिकेड अवॉर्ड ऐश्वर्या राय बच्चन को दिया गया और वोग एंटरटेनर ऑफ द डिकेड अवॉर्ड शाहरख खान को दिया गया।

इन्ही के साथ इस इवेंट में अनुष्का शर्मा, कृति सानोंन, राधिका आप्टे, नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी, ट्विंकल खन्ना, गौरी खान, अदिति राव हैदरी, अथिया शेट्टी, किरण राव, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, अरशद वारसी सहित कई सेलेब्स मौजूद थे।