इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021: हर पेड पोस्ट से करोड़ों कमाते है प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली

इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 जारी की गई है। इस लिस्ट में केवल 2 इंडियंस ही जगह बना सके। ये 2 इंडियन बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली हैं। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 के टॉप 30 में प्रियंका चोपड़ा को 27वां और विराट कोहली को 19वां स्थान मिला।

हर पोस्ट से 5 करोड़ रुपये कमाते है विराट कोहली

आंकड़ों के अनुसार प्रियंका ने हर पोस्ट से लगभग 3 करोड़ रुपये जबकि विराट ने लगभग 5 करोड़ रुपये कमाते है। उनके अलावा सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने। उन्होंने हर पेड पोस्ट से 11.9 करोड़ रुपये कमाए और पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद ड्वेन जॉनसन और एरियाना ग्रांडे हैं जो दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। एरियाना को हर पेड पोस्ट से 10 करोड़ की कमाई होती है।

आपको बता दे, यह लगातार तीसरा साल है जब प्रियंका और विराट ने इस लिस्ट में अपनी रैंकिंग में इजाफा किया है। इससे पहले 2019 और 2020 में भी इन दोनों सेलेब्स ने लिस्ट में टॉप 100 में जगह बनाई थी।

विराट कोहली के 132 मिलियन फॉलोअर्स

इस बीच हाल ही के कुछ महीनों में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कई प्रोडक्ट्स को प्रमोट किया है। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं, वहीं विराट कोहली के 132 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मार्च 2021 में विराट इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स तक पहुंचने वाले पहले भारतीय और पहले क्रिकेटर बन गए थे।