लंबे समय बाद मिले विराट और अनुष्का, कंट्रोल नहीं कर पाए इमोशंस, कार में ही करने लगे ऐसा, तस्वीरे वायरल

दिसंबर में चोरी छुपे इटली में शादी करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कुछ ही दिन साथ में बिता पाए थे। मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन के बाद कोहली अपने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो गए थे। जहा कुछ दिन उनकी पत्नी अनुष्का भी नज़र आई थी लेकिन अपनी आगामी फिल्म 'सुईं धागा' की शूटिंग के चलते उन्हें मुंबई वापस आना पड़ा था।

दक्षिण अफ्रीका के साथ सीरीज पूरी होने के बाद कैप्टन कोहली मुंबई वापस आ चुके थे लेकिन अनुष्का अभी तक अपनी आने वाली फिल्म 'सुईं धागा' की शूटिंग में बिजी थीं। रविवार की सुबह ही अनुष्का विराट के साथ क्वालिटी टाइम बिताने मुंबई वापस लौंटी हैं। ऐसे में उनके पति विराट उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। गाड़ी में बैठते ही कुछ ऐसा हुआ कि जो कैमरे में कैद हो गया। लंबे समय से एक-दूसरे से अलग विरुष्का जैसे ही मिले,दोनों अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए, और गाड़ी में ही एक-दूसरे को गले लगा लिया। जिसके बाद इन दोनों की तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अनुष्का की फिल्म परी होली के दिन ही रिलीज हुई है

होली के अवसर पर शुक्रवार 2 मार्च को अभिनेत्री निर्मात्री अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘परी’ का प्रदर्शन हुआ है। अपने प्रमोशनल वीडियोज के जरिये दर्शकों में फिल्म के प्रति जिज्ञासु बनाने में सफल रही अनुष्का शर्मा की यह फिल्म नए अंदाज का हॉरर पेश करती है। इसमें कोई भूत, आत्मा, डरावने चेहरे आदि नहीं है। इसके बावजूद यह बहुत डरावनी और रूह कंपकपाने वाली फिल्म है। इस फिल्म को अकेले देखते हुए दर्शक डरता है। उसके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। निश्चित रूप से यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाब है।

फिल्म का कथानक शैतान अर्थात् ईफरित पर है, जो अपनी जान बचाकर भाग रही है। अकेली लडक़ी जानकर फिल्म का नायक उसकी मदद करता है। जल्द ही उसे इस बात का पता चल जाता है कि जिसकी वह मदद कर रहा है वह आम इंसान नहीं है। फिल्म का क्लाइमैक्स शानदार है।

अनुष्का शर्मा का अभिनय तारीफ के काबिल है। उन्होंने अपने दोनों रूपों (डरना और डराना) में कमाल किया है। पहली बार निर्देशन में उतरे प्रोसित राय ने भारतीय सिनेमा को हॉरर फिल्म में कुछ अलग दिखाने में सफलता पायी है।

फिल्म को डरावना बनाने में इसके बैकग्राउंड म्यूजिक ने भी साथ दिया है, जो कई दृश्यों को डरावना बनाते हैं। निर्देशक ने फिल्म पर पूरी पकड़ रखी है, जिसके कारण यह कहीं भी बोझिल नहीं करती है। हालांकि कुछ दृश्य लम्बे खिंचे हैं।