दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत नाजुक, पत्नी बोलीं- 'उनका शरीर कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा'

दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत में सुधार नहीं हो रहा। विक्रम गोखले 5 नवंबर से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। विक्रम गोखले की उम्र 82 साल है। उनकी पत्नीव्रुषाली गोखले ने मीडिया से बात कर हुए कहा कि वह कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। हम जब उन्हें छू रहे हैं, तब भी उनका शरीर कोई रिस्पॉन्स नहीं दे रहा है। अब डॉक्टर गुरुवार की सुबह तय करेंगे कि आगे क्या करना है। जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था तब उनकी सेहत में थोड़ा सुधार आया था, लेकिन तबीयत फिर खराब होने लगी। उन्हें दिल और किडनी जैसी कई समस्याएं हैं। फिलहाल, उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।

हेल्थ को लेकर किसी भी तरह की अफवाहना फैलाएं

विक्रम गोखले की कंडीशन काफी क्रिटिकल बताई जा रही है। इसी बीच एक्टर की हेल्थ को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलरही हैं। ऐसे में विक्रम गोखले की बेटी ने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि वो एक्टर की हेल्थ को लेकर किसी भी तरह की अफवाहना फैलाएं।

विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में साल 1971 में अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'परवाना' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। विक्रम को आखिरी बार शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में देखा गया था। यह फिल्म इसी साल जून में सिनेमाघरों में आई थी। 40 से अधिक वर्षों के करियर में, विक्रम गोखले ने विभिन्न मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा, जिनमें 1990 में आई अमिताभ बच्चन अभिनीत अग्निपथ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर हम दिल दे चुके सनम का नाम शामिल है।

विक्रम गोखले को 2010 में मराठी फिल्म, अनुमती में उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर के नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।विक्रम गोखले मराठी थिएटर और फिल्म एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे हैं। मराठी फिल्म 'आघाट' के साथ उन्होंने अपने निर्देशन की शुरुआत भी की। अभिनेता के अन्य उल्लेखनीय कार्यों में 'मिशन मंगल', 'हिचकी', 'अय्यारी', 'बैंग बैंग', 'दे दना दन' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्में शामिल हैं।