साउथ इंडियन एक्टर विजय देवरकोंडा फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। फिलहाल विजय से जुड़ी जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार वे खुशकिस्मत रहे और भयंकर सड़क हादसे का शिकार होने से बच गए। दरअसल तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर विजय की कार को दूसरे वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी थी। विजय ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। इस दुर्घटना के बाद विजय ने अपने चाहने वालों संग इस हादसे को लेकर बात की। विजय ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, “सब ठीक है। कार को चोट लगी है, लेकिन हम सब ठीक हैं।
मैंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अभी-अभी घर लौटा हूं। सिर में दर्द है, लेकिन बिरयानी और नींद से कुछ नहीं होगा। तो आप सभी को ढेर सारा प्यार और ढेर सारा प्यार। इस खबर से परेशान मत होइए।” जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब विजय अपनी लेक्सस LM350h कार से आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी से हैदराबाद जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस टक्कर में उनकी कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में शामिल दूसरी गाड़ी बिना रुके हैदराबाद की ओर बढ़ गई। विजय के ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस हिट एंड रन मामले की जांच जारी है। क्षतिग्रस्त कार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता कि यह विजय वाली कार है। पुलिस ने पुष्टि की है कि दुर्घटना के बाद विजय अपने एक दोस्त की कार में सवार हुए और सुरक्षित हैदराबाद पहुंच गए। बता दें कि विजय हाल ही परिवार के साथ पुट्टपर्थी स्थित श्री सत्य साईं बाबा के प्रशांति निलयम आश्रम पहुंचे। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा 3 अक्टूबर को एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ उनकी सगाई की खबरों के तुरंत बाद हुई। बताया जा रहा है कि सगाई में केवल करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल थे।
संदीप रेड्डी वांगा की मूवी स्पिरिट में तृप्ति डिमरी ने ली है दीपिका पादुकोण की जगहडायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास स्टारर अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद तृप्ति डिमरी को उनकी जगह मिल गई है। लंबे वक्त से दीपिका को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने तृप्ति के खिलाफ नेगेटिव पीआर करवाया है, लेकिन अब इस मामले पर एक्ट्रेस की रिएक्शन सामने आई है। दरअसल सेलिब्रिटी साड़ी ड्रेपर डॉली जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दीपिका के डेडिकेशन और काम की तारीफ की।
वीडियो में डॉली बता रही हैं कि कैसे दीपिका ने ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ का मशहूर गाना ‘नगाड़े संग ढोल’ पर नंगे पैर डांस किया था। 30 किलो के भारी लहंगे और जबरदस्त कोरियोग्राफी की वजह से उनके पैरों में सूजन और खून बह रहा था। पैर से खून आने के बाद भी दीपिका अपने डायरेक्टर से बोल रही थीं कि एक और बार करते हैं। इस पोस्ट पर तृप्ति ने लाइक किया है। इससे साफ हो रहा है कि तृप्ति को दीपिका से कोई शिकायत नहीं है।
इससे यह भी पता चल गया कि तृप्ति उनके खिलाफ नेगेटिव पीआर की अफवाहों पर यकीन नहीं करती हैं। उल्लेखनीय है कि दीपिका ने फीस और शेड्यूल संबंधी मांगें पूरी न होने के कारण कथित तौर पर ‘स्पिरिट’ से किनारा कर लिया था। दीपिका के जाने के बाद तृप्ति को लीड हीरोइन के तौर पर चुना गया। तृप्ति दो साल पहले वांगा के साथ ‘एनिमल’ में काम कर चुकी हैं।