एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज बुधवार (16 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 42 साल की हो गई हैं। कैटरीना के लिए सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। हर कोई अपने-अपने तरीके से कैटरीना पर प्यार लुटा रहा है। ऐसे में उनके पति एक्टर विक्की कौशल भला कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने खास अंदाज में कैटरीना को विश किया है। विक्की ने एडोरेबल और अनसीन फोटो के साथ सिंपल लेकिन दिल की गहराइयों को छू लेने वाला नोट लिखा है।
विक्की ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें से 2 कपल फोटो है, बाकी 2 कैटरीना की सोलो तस्वीरें हैं। दूसरी तस्वीर में विक्की पत्नी पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। तीसरी तस्वीर में विक्की और कैटरीना एक खूबसूरत जगह पर बैठे हैं और विक्की ने पत्नी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। चौथी और आखिरी तस्वीर में कैटरीना व्हाइट रंग के कपड़े पहने बीच पर दिख रही हैं। विक्की ने कैप्शन में लिखा, “हैलो बर्थडे गर्ल, आई लव यू...” फैंस भी कैटरीना की इन तस्वीरों को देख मदहोश हुए जा रहे हैं। उन्होंने इन पर हार्ट वाली इमोजी बनाकर भेजी है। विक्की के छोटे भाई एक्टर सनी कौशल ने भी भाभी कैटरीना को बर्थडे विश किया है।
सनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कैटरीना की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “हैप्पी बर्थडे @कैटरीनाकैफ।” ऋतिक रोशन और आयुष्मान खुराना ने भी कैटरीना को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि विक्की और कैटरीना की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान के सवाई माधोपुर में हुई थी। कैटरीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ में साउथ इंडियन स्टार विजय सेतुपति के साथ देखा गया था। दूसरी ओर, विक्की ने इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ से बॉक्स ऑफिस हिला डाला था। फिल्म ने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था। अब विक्की दिग्गज डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।
अर्जुन चिदंबरम और जयश्री चंद्रशेखरन विवाह बंधन में बंधे, एक्टर थे ‘ठग लाइफ’ का हिस्सापिछले दिनों रिलीज हुई साउथ इंडियन सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में नजर आए एक्टर अर्जुन चिदंबरम के फैंस के लिए खुशखबरी है। अर्जुन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जयश्री चंद्रशेखरन के साथ शादी कर ली है। कपल ने चेन्नई में एक प्राइवेट सेरेमनी में एक-दूजे का हाथ थामा, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग अर्जुन को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि कपल बेहद सिंपल और पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रहा है।
जयश्री ने शादी के लिए तमिल लुक चुना है जिसके लिए उन्होंने मदीसर और अंडाल कोंडाई को ध्यान में रखा। अर्जुन पंचकच्छम धोती और सिल्क शर्ट पहने दूल्हा बने। दोनों ही शादी के जोड़े में काफी अच्छे लग रहे हैं। कपल की एक वेडिंग रिसेप्शन की फोटो भी सामने आई है, जिसमें अर्जुन ब्लैक टक्सीडो सूट में डैशिंग लग रहे हैं, जबकि जयश्री ने ऑफ व्हाइट सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें वह कहर बरपा रही हैं।
अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने कॉमेडी फिल्म ‘मूने मूनू वर्थाई’ से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म ‘निरकोंडा पारवई’ से मिली थी। इसके अलावा अर्जुन को मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन : I’ में भी देखा जा चुका है। अब जल्द ही वे एक्ट्रेस तापसी पन्नू के साथ फिल्म ‘एलियन’ में नजर आएंगे।