इन दिनों सोनी टीवी पर आ रहा रियलिटी कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वे अपने फेवरेट स्टार्स को खाना बनाते हुए देख रोमांचित महसूस करते हैं। इसमें तीनों जज फराह खान, विकास खन्ना और रणवीर बरार सेलेब्स को टास्क देते हैं और फिर उस खाने को चखने के बाद फैसला सुनाते हैं कि किसने उनका दिल जीत और किसने किया निराश। इस बीच शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसे देश सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल हो रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में शो की सबसे सीनियर कंटेस्टेंट एक्ट्रेस उषा नाडकर्णी शेफ विकास खन्ना से बात करती हुई दिख रही हैं।
इस दौरान विकास, उषा को कुछ ऐसा कहते हैं कि एक्ट्रेस की आंखें नम हो जाती हैं और उनकी आवाज में दर्द उतर आता है। जब उषा कुकिंग कर रही थीं, तो विकास उनके पास जाते हैं और पूछते हैं, “उषा ताई इतने त्योहार देखे आपने, आपका क्या मतलब है, जब आप कहती हैं कि मैं हमेशा अकेली रहती हूं?” ये सुनते ही उषा इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं, “त्योहारों में अकेली का मतलब, मेरा बेटा रहता है भाई के साथ में, भाई भी अकेला था।
अकेला मतलब उसकी बीवी और वो। भाई ने बोला मेरे बेटे को कि तू इधर आ। पहले मेरी मां ने उसको संभाला, उसके बाद भाई ने संभाला। भाई नहीं है, अभी गया 30 जून को।” ये कहते ही उषा के आंसू बहने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा, “भाई हर साल बोलता था कि उषा इस साल हम क्या करेंगे गणपति पर? तो उसकी याद आई तो इसकी वजह से मैं इमोशनल हो गई।” इसके बाद विकास ने उषा को गले लगाया और उन्हें संभाला।
पिछले कुछ समय से महिलाओं को चूमने को लेकर विवादों में हैं उदित नारायणबॉलीवुड के फिल्मों में ढेरों सुपरहिट गानों को आवाज दे चुके दिग्गज प्लेबैक सिंगर उदित नारायण इन दिनों अपने हुनर के बजाय किसी और कारण से खबरों में बने हुए हैं। उदित ‘Kiss’ विवाद को लेकर चर्चाओं में हैं। उनके कुछेक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए जिनमें वे महिला फैंस को चूमते दिखे। इसे लेकर काफी बवाल भी मचा। हाल ही में उदित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोशंस' की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए।
इस दौरान फोटोग्राफर्स ने मजाक करते हुए उनसे एक किस के लिए कहा, “सर, एक किस हो जाए।” ये सुनते ही उदित हंस पड़े और वहां से बिना कुछ कहे तुरंत चले गए। जब यह वीडियो सामने आया तो नेटिजंस ने खूब फनी रिएक्शन दिए। उदित के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे कई मशहूर हस्तियों को किस करते हुए नजर आए। एक क्लिप में उदित मशहूर सिंगर अलका याग्निक को ‘इंडियन आइडल’ इवेंट के दौरान गाल पर किस करते हैं, जिससे वह हैरान हो जाती हैं और तुरंत पीछे हट जाती हैं।
वहीं दूसरी क्लिप में अलका असहज नजर आती हैं जब उदित उन्हें एक और इवेंट में फिर से किस करते हैं। उदित ने किस विवाद पर सफाई देते हुए कहा था कि क्या मैंने कभी ऐसा कुछ किया है जिससे मुझे, मेरे परिवार या मेरे देश को शर्मिंदा होना पड़ा हो? तो फिर मैं इस उम्र में, जब मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है, ऐसा क्यों करूंगा? मेरे और मेरे फैंस के बीच एक गहरा रिश्ता है।