बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री उर्वशी रौतेला फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में वह दुबई में एक ग्लैमरस इवेंट में शामिल हुईं, जहां फैंस की भीड़ ने उन्हें देखने के लिए इंतजार किया। लेकिन जैसे ही फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़े, उन्हें हैरानी तब हुई जब उर्वशी ने उनके फोन अपने हाथ में ले लिए। यह मजेदार वीडियो खुद उर्वशी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में उर्वशी रौतेला रेड कार्पेट पर चलती हुई नजर आ रही हैं। बैरिकेडिंग के पीछे बड़ी संख्या में फैंस खड़े हैं, जो सेल्फी के लिए बेसब्र हैं। तभी उर्वशी फैंस के हाथ से फोन छीनने लगती हैं। पहले फैन थोड़ी देर के लिए कंफ्यूज हो जाता है, पर उर्वशी हंसते हुए आगे बढ़ती हैं। इसके बाद वह एक और फैन का फोन भी छीन लेती हैं। तीसरे फैन ने फोन कसकर पकड़ लिया, लेकिन असल में यह सब मजाक था। उन्होंने अपने सुरक्षा गार्ड को सभी फोन लौटाने के लिए कहा और सुनिश्चित किया कि जिनके हैं, उन्हें वापस मिल जाएं।
उर्वशी का मजेदार कैप्शनवीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा, “फैंस- सेल्फी प्लीज। मैंने कहा- ओके, मुझे सारे आईफोन दे दो।” इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस के प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है।
फैंस और सोशल मीडिया की प्रतिक्रियाएंकई यूजर्स ने मजाकिया और हैरान प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा, “ये कैसा बर्ताव है उर्वशी?” तो किसी ने मजाक में कहा, “यूनिवर्स की पहली एक्ट्रेस जो मोबाइल चुरा रही है।” कुछ ने अभिषेक बच्चन का नाम लिया, यह कहते हुए कि वह उन्हीं की नक़ल कर रही हैं। वहीं, एक यूजर ने ‘बिग बॉस 19’ की तान्या मित्तल का जिक्र करते हुए कहा, “तान्या मित्तल अब उर्वशी को कड़ी टक्कर दे रही हैं।”