फैशन की दुनिया में अपने अनोखे और बोल्ड अंदाज से चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका पहनावा नहीं, बल्कि उनकी लव लाइफ है। अक्सर अपने बयानों और आउटफिट्स को लेकर ट्रेंड में रहने वाली उर्फी ने हाल ही में अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
अब सिंगल नहीं हैं उर्फी, कर रही हैं डेटउर्फी ने मैशेबल इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो अब सिंगल नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह किसी को डेट कर रही हैं। उन्होंने अपने पार्टनर के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया, वो लड़का बहुत शर्मीला है, उसका इंस्टाग्राम पर एक भी पोस्ट नहीं है। उसका डिजिटल प्रेजेंस लगभग न के बराबर है। वो दिल्ली का रहने वाला है और उसकी हाइट 6 फुट 4 इंच है।
किस्मत ने मिलाया दोनों को – पहली मुलाकात में ही हुआ कनेक्शनइस बातचीत में उर्फी ने बताया कि दोनों की पहली मुलाकात एकदम अप्रत्याशित थी। हम दोनों एक ही जगह पर अचानक मिल गए थे, और खास बात यह थी कि उस समय उसके माता-पिता भी वहीं मौजूद थे। दिलचस्प बात यह रही कि उस वक्त उसकी अरेंज मैरिज की बातचीत चल रही थी। लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, उर्फी ने हंसते हुए कहा।
उन्होंने आगे बताया, मुझे लगता है कि उस शादी की बात बस एक बार हुई थी, लेकिन मैंने आकर सब कुछ बदल दिया।
टीवी से लेकर सोशल मीडिया तक उर्फी का सफरउर्फी ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। उन्होंने कई टेलीविज़न सीरियल्स में छोटे लेकिन यादगार किरदार निभाए। लेकिन असली पहचान उन्हें मिली 'बिग बॉस ओटीटी सीज़न 1' से। इस शो में उन्होंने भले ही ज्यादा समय तक टिके नहीं रहीं, लेकिन अपने अतरंगी फैशन सेंस से उन्होंने लोगों का ध्यान खूब खींचा। इस शो के दौरान उनके आउटफिट्स की जमकर चर्चा हुई और वो लोगों के बीच एक जाना-पहचाना नाम बन गईं।
'द ट्रेटर्स' की विनर बनकर साबित की काबिलियतबिग बॉस के बाद उर्फी का नाम सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगा। हर दिन नए और अनोखे आउटफिट्स में उनकी तस्वीरें वायरल होती रहीं। अपनी अलग पहचान बनाने में सफल उर्फी हाल ही में रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में नज़र आईं और दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने इस शो को जीत भी लिया।
खुली सोच और बिंदास अंदाज की मल्लिकाउर्फी उन गिनी-चुनी सेलेब्रिटीज़ में से हैं जो बिना झिझक अपनी जिंदगी के हर पहलू पर बात करती हैं। वो न सिर्फ अपने फैशन से बल्कि अपने विचारों से भी लोगों को चौंकाने का हुनर रखती हैं। चाहे ट्रोलिंग हो या तारीफ – उर्फी हर प्रतिक्रिया को सकारात्मक रूप से लेने के लिए जानी जाती हैं।