Russia के हमले के बाद कैसा है यूक्रेन का हाल, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया ये इमोशनल वीडियो

Ukraine पर Russia के हमले शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। लोग घरों, सबवे, अंडरग्राउंड शेल्टर में छिपे हुए हैं। खाने-पीने से लेकर रोजाना की जरूरत की चीजों की कमी हो रही है। इस बीच ग्लोबल गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस ने यूक्रेनवासियों के दर्द को बयां करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही उनकी सलामती की दुआ भी की है।

प्रियंका ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिखाया गया कैसे वहां के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सब स्टेशन अंडरग्राउंड बंकर्स में तब्दील हो चुके हैं। रूस के हमले से खुद को बचाने के लिए लोग सुरक्षित जगहों पर भागने को मजूबर हो गए हैं। लोग परेशान हैं, उन्हें यह नहीं मालूम की आगे क्या होने वाला है। अपना घर छोड़कर निकले इन लोगों का ये हाल देख किसी की भी आंखें भर आए।

यूक्रेनवासियों की फिक्र करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'यूक्रेन में नजर आ रहे हालात डरावने हैं। निर्दोष लोग अपने और अपने चाहने वालों की जिंदगी के लिए डर में जी रहे हैं। भविष्य में होने आली अनिश्चितता को भांपने की कोशिश कर रहे हैं'। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में इस बात पर भी हैरानी जताई कि कैसे आजकल के मॉर्डन वर्ल्ड में ऐसी भयावह स्थिति पैदा हुई।

प्रियंका ने लिखा- 'इस वॉर जोन में बेगुनाह और निर्दोष लोग रह रहे हैं। वे आपके और मेरी तरह हैं। प्रियंका की इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट्स आ रहे हैं। सभी ने यूक्रेन के हालात पर चिंता जताई है।'